Vinita

Vinita

News Writer

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का यह एयरपोर्ट लुक की कीमत सुनकर आप भी हो जायेगे चकित

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का यह एयरपोर्ट लुक की कीमत सुनकर आप भी हो जायेगे चकित

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जो भारत की सबसे यंगेस्ट सुपरस्टार है, ने हमेशा सभी को अपनी फैशन चोइसस और उनके अपियरेन्स से सभी...

निर्माता आनंद प्रकाश ”जिंदगी शतरंज है” एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई

निर्माता आनंद प्रकाश ”जिंदगी शतरंज है” एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई

मुंबई : पिछले महीने निर्माता आनंद प्रकाश की  हितेन तेजवानी और ब्रूना अब्दुल्ला स्टारर फिल्म "जिंदगी शतरंज है" को सिनेमा...

हिंदी फिल्म ‘संत तुकाराम’ से अभिनेता सुबोध भावे का फर्स्ट लुक आया सामने, निर्देशक आदित्य ओम ने महान संत की जीवनी का किया चित्रण

हिंदी फिल्म ‘संत तुकाराम’ से अभिनेता सुबोध भावे का फर्स्ट लुक आया सामने, निर्देशक आदित्य ओम ने महान संत की जीवनी का किया चित्रण

बॉलीवुड में पिछले कुछ वर्षों में बायोपिक मूवीज़ का एक दौर चल रहा है। उसी कड़ी में अब महाराष्ट्र के महान संत तुकाराम पर एक बेहतरीन फ़िल्म जल्द देखने को मिलेगी।पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक आदित्य ओम द्वारा निर्देशित फिल्म 'संत तुकाराम' में मराठी संत की भूमिका मराठी सिनेमा के सुपरस्टार और बायोपिक किंग सुबोध भावे ने निभाई है। बहुत जल्द आने वाली हिंदी फीचर फिल्म 'संत तुकाराम' से अभिनेता सुबोध भावे का फर्स्ट लुक सामने आते ही चर्चा का विषय बन गया है। अपनी पहली हिंदी फीचर फ़िल्म में ऐतिहासिक भूमिका को लेकर अभिनेता काफी उत्साहित हैं। निर्देशक आदित्य ओम, जो साउथ फिल्मों के भी जाने माने अभिनेता हैं, का कहना है कि आधुनिक समय में संत तुकाराम पर फिल्म बनाना एक बड़ी चुनौती रही है। उन्हें इस बात का भी दुख है कि हिंदी सिनेमा ने इतने महान संत पर आजतक कोई उल्लेखनीय फिल्म नहीं बनाई। गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री शीना चौहान हैं, साथ ही शिशिर शर्मा, 'मास्साब' फिल्म फेम शिवा सूर्यवंशी, गौरी शंकर सिंह, रूपाली जाधव, हेमल धारिया, राहुल सिंह, योगेश पंडित, मनवीर चौधरी, किरण पाटिल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं जबकि संजय मिश्रा, अरुण गोविल, ललित तिवारी, डीजे अकबर सामी, हेमंत पांडे, गणेश यादव और अन्य विशेष भूमिका में दिखाई देंगे। निर्माता पी गौतम की यह फ़िल्म कर्जन फिल्म्स और पुरुषोत्तम स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। फ़िल्म के संगीतकार रवि त्रिपाठी, वीरल - लवन, निखिल कामथ हैं उल्लेखनीय है कि दुनियादारी की जिम्मेदारियों को अदा करते हुए एक साधारण व्यक्ति संत कैसे बना, इसी तरह की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फ़िल्म संत तुकाराम। अपने विचारों, अपने व्यवहार और अपनी बातचीत के नम्र ढंग से तुकाराम आम लोगों को हमेशा बेहतर जीवन गुजारने की प्रेरणा देते रहे। उनके आदर्श, उनके सिद्धांत और उनके उपदेश इंसानों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे और फिल्मकार आदित्य ओम ने उस महान संत की जीवनी को बड़े पर्दे पर उतारने की एक बड़ी जिम्मेदारी को बखूबी अदा किया है। तो इन्तेजार रहेगा, ऐसे प्रेरणादायक सिनेमा का, जो समाज और जन सामान्य पर अपना प्रभाव छोड़ेगा।

जेनेलिया देशमुख की ये थ्रोबैक तस्वीरें एक्ट्रेस की सदाबहार खूबसूरती का सबूत हैं

जेनेलिया देशमुख की ये थ्रोबैक तस्वीरें एक्ट्रेस की सदाबहार खूबसूरती का सबूत हैं

बड़ी आकर्षक आंखे और कातिलाना मुस्कान के साथ, जेनेलिया देशमुख को जब से हमने उन्हें मनोरंजन उद्योग में देखा है,...

Page 2 of 39 1 2 3 39

फैशन

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.