• प्राइवेसी पॉलिसी
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
Sunday, April 2, 2023
  • Login
Bolly Orbit Hindi
  • होम
  • फैशन
    • फैशन शो
  • ब्यूटी पेजेंट
  • मनोरंजन
    • टीवी
    • बॉलीवुड
    • म्यूजिक
    • वेब सीरीज
    • शॉर्ट फिल्म्स
  • लाइफस्टाइल
    • अवार्ड
  • कला-संस्कृति
  • मूवी रिव्यु
  • English
No Result
View All Result
  • होम
  • फैशन
    • फैशन शो
  • ब्यूटी पेजेंट
  • मनोरंजन
    • टीवी
    • बॉलीवुड
    • म्यूजिक
    • वेब सीरीज
    • शॉर्ट फिल्म्स
  • लाइफस्टाइल
    • अवार्ड
  • कला-संस्कृति
  • मूवी रिव्यु
  • English
No Result
View All Result
Bolly Orbit Hindi
No Result
View All Result
  • होम
  • फैशन
  • ब्यूटी पेजेंट
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • कला-संस्कृति
  • मूवी रिव्यु
  • English

डिस्कवरी प्लस ने घोषित की अपनी नई ओरिजिनल, लव किल्स

by
February 13, 2023
in मनोरंजन
0

मुंबई : डिस्कवरीप्लस अपनी खोजी थ्रिलर्स के लिए जाना जाता है और अब इस रियल लाइफ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी अगली खोजी थ्रिलर की घोषणा की है, जिसमें एक ऐसी कवियत्री की मौत से जुड़ी कहानी दिखाई जाएगी, जिसने भारत के प्रमुख राजनीतिक गलियारों के अंधेरे कोनों में हलचल मचा दी थी। साल 2000 के दशक की शुरुआत में युवा वक्ता एवं कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हत्या, भारत के सबसे चर्चित मामलों में से एक था। डिस्कवरी+ एक नॉन-फिक्शन रियल लाइफ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जो अलग-अलग जॉनर्स की अनोखी डॉक्यू-सीरीज़ दिखाने के लिए जाना जाता है। गहराई से खोजबीन दिखाने से लेकर अनछुए पहलुओं को उजागर करने तक, इस प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले शोज़ दर्शकों को असली अपराध से जुड़ी वास्तविक घटनाओं से रूबरू कराते हैं। 9 मई 2003 को लखनऊ में एक 24 साल की गर्भवती महिला की उनके घर की चारदीवारी में हत्या कर दी गई। इसी मामले की पड़ताल करती है डिस्कवरी+ ओरिजिनल, लव किल्स : मधुमिता शुक्ला हत्याकांड, फ्रॉम टाइम्स क्रॉनिकल, जो 9 फरवरी को डिस्कवरी प्लस पर रिलीज़ हुई है। यह कहानी है एक युवा वीर रस कवियत्री मधुमिता शुक्ला, एक विधायक एवं यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे उनके प्रेमी अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी की, जो मानती थीं कि मधुमिता का कत्ल ही उनके परिवार को बचाने का एकमात्र रास्ता था।

किसी ने नहीं सोचा था कि दिनदहाड़े हुआ यह हत्याकांड झूठ, फरेब, राजनीतिक साज़िश और अपराध पर पर्दा डालने की कोशिशों के उलझे हुए जाल का पर्दाफाश कर देगा। इस मामले से जुड़े लोगों से अप्रत्याशित तरीके से संपर्क बनाती यह सीरीज़ इस सनसनीखेज़ अपराध की कई परतों को उजागर करती है, जिसमें तमाम घटनाओं के साथ-साथ जुनून, राजनीति और इंसानी कमजोरियों का सच सामने आया। एक कामुक प्रेम प्रसंग से शुरू हुई यह कहानी खून खराबे और झूठ के जाल में उलझकर खत्म हो गई। गरीबी में पली-बढ़ी एक नन्हीं-सी लड़की ने देश की सबसे प्रभावशाली सरकारों में से एक को घुटनों पर ला दिया। फरेब के इस जाल में उलझे हुए हैं – निधि शुक्ला, जिन्होंने अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए एक संघर्षपूर्ण कानूनी लड़ाई लड़ी, 12 साल का एक लड़का, जो इस क्राइम सीन का इकलौता गवाह था और जांच अधिकारियों की टीम, जिन्होंने इस मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी संभाली, जिसने सभी को हक्का-बक्का कर दिया था।

 साईं अभिषेक, हेड ऑफ फैक्चुअल एंड लाइफस्टाइल क्लस्टर – साउथ एशिया, वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, ने कहा, “डिस्कवरी+ हमेशा दिलचस्प कहानियों का गवाह रहा है। अपने समर्पित फैंस से मिले बेशुमार प्यार और अपनी पेशकश की विश्वसनीयता के साथ ‘लव किल्स : मधुमिता शुक्ला हत्याकांड’ इस जॉनर में हमारे प्लेटफॉर्म को स्थापित करने और कई पहलुओं में गुथी कहानी को सामने लाने की दिशा में हमारा एक और कदम है। हमें यकीन है कि इस सीरीज़ के साथ हम अपने दर्शकों को उनकी सीट से बांध लेंगे, जो परिवार के सदस्यों, पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों से की गई झकझोर देने वाली सीधी चर्चाओं के आधार पर बनाई गई है।”

 मिहिर भट्ट, बिज़नेस हेड, टाइम्स इनफ्लुएंस एंड मैनेजिंग एडिटर, टाइम्स नेटवर्क, बताते हैं, “टाइम्स क्रॉनिकल ने वास्तविक और रोचक कहानियों के साथ ओरिजिनल इन्फोटेनमेंट कॉन्टेंट स्पेस में अपनी एक खास पहचान बना ली है। अपनी पेशकश को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हमें लव किल्स : मधुमिता शुक्ला हत्याकांड को लॉन्च करने के लिए डिस्कवरी+ के साथ साझेदारी करके बेहद खुशी हो रही है। इस बेबाक सीरीज़ में चौंका देने वाले सीधे बयानों और क्रिएटिव प्रोडक्शन टेक्निक्स का इस्तेमाल करके दर्शकों को पूरी विश्वसनीयता के साथ मामले की गहराई दिखाई गई है। मुझे विश्वास है कि यह रहस्यमय कहानी दर्शकों में तुरंत दिलचस्पी जगा देगी।”

 डायरेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने कहा, “मधुमिता शुक्ला हत्याकांड की ऐसी गहरी और बहुआयामी जांच-पड़ताल हर उस शख्स के विश्वास और समर्थन के बिना मुमकिन नहीं हो पाती, जिन्होंने इस सीरीज़ में अपना योगदान दिया है। हमने इस मामले के हर पक्ष को प्रस्तुत करने और सच सामने लाने का पूरा प्रयास किया है। जब आप इस तरह के सनसनीखेज़ मामले में गहराइयों से आगे का सच खंगालने और बनी-बनाई स्थितियों के पार जाने का प्रयास करते हैं, तो यह हमेशा एक चुनौती होती है। दरअसल, आप रेज़र की धार पर चल रहे होते हैं, जिस पर अक्सर आप जख्मी हो जाते हैं! लव किल्स : मधुमिता शुक्ला हत्याकांड एक चुनौतीपूर्ण और रोमांचक सफर रहा और हमारी टीम ने जो बनाया है, उस पर मुझे गर्व है। अब आगे हम दर्शकों पर छोड़ते हैं।”

 लव किल्स : मधुमिता शुक्ला हत्याकांड, फ्रॉम टाइम्स क्रॉनिकल, डिस्कवरी+ इंडिया पर 9 फरवरी को प्रीमियर होगी और यह डॉक्यू-सीरीज़ हिंदी, तमिल, तेलुगू, इंग्लिश, बंगाली, कन्नड और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम की जा सकती है।

Previous Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हिन्दी फ़िल्म मैं दीनदयाल हूँ का मुहूर्त

Next Post

निर्माता झूलन प्रसाद गुप्ता महाराष्ट्र गौरव अवार्ड 2023 से सम्मानित

Next Post

निर्माता झूलन प्रसाद गुप्ता महाराष्ट्र गौरव अवार्ड 2023 से सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा अपडेट

  • टीवी
  • बॉलीवुड
  • ब्यूटी पेजेंट
‘लव की अरेंज मैरिज’ में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक ठोस कास्ट है-राज शांडिल्य

‘लव की अरेंज मैरिज’ में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक ठोस कास्ट है-राज शांडिल्य

April 1, 2023

अनूप जलोटा के टाइटल रोल वाली फिल्म “सत्य साई बाबा 2” का म्यूजिकल मुहूर्त

April 1, 2023

अदा शर्मा ने उनकी आनेवाली चर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर खुलकर बात की

March 31, 2023

जेनेलिया देशमुख ने सभी को मुस्कुराते रहने और खुश रहने के लिए प्रोत्साहित किया

March 31, 2023

अपने नए गाने सुट्टा के रिलीज़ और बेहद प्यार मिलने पर अर्को ने कही यह बात

March 30, 2023

जॉर्जिया एंड्रियानी का फोटो डंप देखकर धड़के फैंस के दिल, एक यूजर ने कहा, “आप खूबसूरती का कंप्लीट पैकेज हैं”

March 30, 2023
अमायरा दस्तूर

अमायरा दस्तूर की बोल्डनेस ने उड़ाए होश, बिखेरे हुस्न के जलवे

उर्फी जावेद

अपनी ही तस्वीरों को ड्रेस की तरह बदन पर लपेटकर फोटोशूट करवाया था उर्फी जावेद ने

Facebook

लाइफस्टाइल

  • लाइफस्टाइल
मौहम्मद वकील मस्कट में प्राईड ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित

मौहम्मद वकील मस्कट में प्राईड ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित

March 9, 2023

छत्रपति शिवाजी महाराज अचीवमेंट अवार्ड का भव्य आयोजन

March 9, 2023

इंडियाज़ रीजनल पीआर अवॉर्ड्स 2022 ने 40 होनहार पीआर प्रोफेशनल्स को दी नई पहचान

November 24, 2022

मलाइका अरोरा एसीई बिजनेस एंड इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड्स में मुख्य अतिथि के तौर पे शिरकत करेगी

November 19, 2022

मॉडल्स व फैशन इंफ्लुएंसर ने रिप्रेजेंट किया मेकअप आर्टिस्ट काजल बंसल का ब्राइडल मेकओवर, दिए स्टाइलिश पोज

October 28, 2022

RFF 2022: शंखनाद बेस्ट राजस्थानी फिल्म, श्रवण सागर को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

September 26, 2022

मनोरंजन

‘लव की अरेंज मैरिज’ में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक ठोस कास्ट है-राज शांडिल्य

‘लव की अरेंज मैरिज’ में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक ठोस कास्ट है-राज शांडिल्य

April 1, 2023

अनूप जलोटा के टाइटल रोल वाली फिल्म “सत्य साई बाबा 2” का म्यूजिकल मुहूर्त

April 1, 2023

अदा शर्मा ने उनकी आनेवाली चर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर खुलकर बात की

March 31, 2023

जेनेलिया देशमुख ने सभी को मुस्कुराते रहने और खुश रहने के लिए प्रोत्साहित किया

March 31, 2023

अपने नए गाने सुट्टा के रिलीज़ और बेहद प्यार मिलने पर अर्को ने कही यह बात

March 30, 2023

जॉर्जिया एंड्रियानी का फोटो डंप देखकर धड़के फैंस के दिल, एक यूजर ने कहा, “आप खूबसूरती का कंप्लीट पैकेज हैं”

March 30, 2023

फैशन

फॉरएवरमार्क आइकन कलेक्शन के आकर्षक नए डिज़ाइन्स के साथ बनाएँ इस वैलेंटाइन्स डे को विशेष

फॉरएवरमार्क आइकन कलेक्शन के आकर्षक नए डिज़ाइन्स के साथ बनाएँ इस वैलेंटाइन्स डे को विशेष

February 7, 2023

इंडियाज लिटिल फैशन हन्टर्स चैप्टर 6 में क्यूट किड्स ने अपनी नटखट अदाओं से मोहा मन

December 27, 2022

मिसमैचेड़-2 प्रसिद्धि विहान समत ने शेयर किए  फैशन गोल

November 9, 2022

नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस एन्ड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया 2022 के राजस्थान ऑडिशन का हुआ आयोजन

October 10, 2022

उत्तरप्रदेश के कानपुर नगर से प्रियंका वर्मा को जी 1 कैटेगरी में मिला फॉरएवर मिस, मिसेज, व टीन 2022 सीजन 2 में सिटी विनर का विनिंग टाइटल

August 31, 2022

तमिलनाडु के चेन्नई सिटी सेंट्रल से डॉ. एडेलीन गिल्स को जी 1 कैटेगरी में मिला फॉरएवर मिस, मिसेज, व टीन 2022 सीजन 2 में सिटी विनर का विनिंग टाइटल

August 29, 2022
Bolly Orbit Hindi

बॉली ऑर्बिट © 2022

Navigate Site

  • होम
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • संपर्क करें

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • फैशन
    • फैशन शो
  • ब्यूटी पेजेंट
  • मनोरंजन
    • टीवी
    • बॉलीवुड
    • म्यूजिक
    • वेब सीरीज
    • शॉर्ट फिल्म्स
  • लाइफस्टाइल
    • अवार्ड
  • कला-संस्कृति
  • मूवी रिव्यु
  • English

बॉली ऑर्बिट © 2022

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Generated by Feedzy
Go to mobile version