बॉलीवुड की व्यस्त दुनिया से कुछ पल निकालकर अभिनेत्री शनाया शर्मा हाल ही में वृंदावन के श्री गौरी गोपाल आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने दिव्य श्री सुंदरकाण्ड पाठ में भाग लेकर आध्यात्मिक सुकून हासिल किया। यह आयोजन श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में तथा आचार्य श्री रोहित रीछारिया जी (श्रीधाम वृंदावन) के कथा व्यास में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने न सिर्फ सुंदरकाण्ड पाठ में सहभागिता की, बल्कि नन्ही हेजल के तीसरे जन्मदिन समारोह का भी हिस्सा बनीं, जो इसी आयोजन के तहत आयोजित किया गया था। इस दौरान उनके चेहरे पर दिखी शांति और सहजता ने फैंस का ध्यान खींचा।
सूत्रों की मानें तो यह वृंदावन यात्रा अभिनेत्री के लिए काम से पहले एक छोटा लेकिन जरूरी ब्रेक साबित हुई। अब खबर है कि आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ शनाया शर्मा जल्द ही अपने आगामी प्रोजेक्ट पर पूरी तरह फोकस करती नजर आएंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी शनाया शर्मा अपने बिज़ी शेड्यूल के बावजूद धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल होती रही हैं, जो उन्हें फैंस के बीच एक अलग और खास पहचान देता है। वृंदावन की इस यात्रा के बाद अब सभी की निगाहें उनके अगले प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।