वृंदावन में आध्यात्मिक ऊर्जा समेटकर अब बड़े प्रोजेक्ट पर लौटेंगी अभिनेत्री शनाया शर्मा

वृंदावन में आध्यात्मिक ऊर्जा समेटकर अभिनेत्री शनाया शर्मा अब बड़े प्रोजेक्ट्स पर वापसी की तैयारी में हैं।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
July 29, 2026 • 11:58 PM | नई दिल्ली
स
सेलेब्स
NEWS CARD
Logo
वृंदावन में आध्यात्मिक ऊर्जा समेटकर अब बड़े प्रोजेक्ट पर लौटेंगी अभिनेत्री शनाया शर्मा
“वृंदावन में आध्यात्मिक ऊर्जा समेटकर अब बड़े प्रोजेक्ट पर लौटेंगी अभिनेत्री शनाया शर्मा”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com/s/b84ae5
29 Jul 2026
https://hindi.bollyorbit.com/s/b84ae5
Copied
वृंदावन में आध्यात्मिक ऊर्जा समेटकर अब बड़े प्रोजेक्ट पर लौटेंगी अभिनेत्री शनाया शर्मा
वृंदावन में आध्यात्मिक ऊर्जा समेटकर अब बड़े प्रोजेक्ट पर लौटेंगी अभिनेत्री शनाया शर्मा

बॉलीवुड की व्यस्त दुनिया से कुछ पल निकालकर अभिनेत्री शनाया शर्मा हाल ही में वृंदावन के श्री गौरी गोपाल आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने दिव्य श्री सुंदरकाण्ड पाठ में भाग लेकर आध्यात्मिक सुकून हासिल किया। यह आयोजन श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में तथा आचार्य श्री रोहित रीछारिया जी (श्रीधाम वृंदावन) के कथा व्यास में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने न सिर्फ सुंदरकाण्ड पाठ में सहभागिता की, बल्कि नन्ही हेजल के तीसरे जन्मदिन समारोह का भी हिस्सा बनीं, जो इसी आयोजन के तहत आयोजित किया गया था। इस दौरान उनके चेहरे पर दिखी शांति और सहजता ने फैंस का ध्यान खींचा।

सूत्रों की मानें तो यह वृंदावन यात्रा अभिनेत्री के लिए काम से पहले एक छोटा लेकिन जरूरी ब्रेक साबित हुई। अब खबर है कि आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ शनाया शर्मा जल्द ही अपने आगामी प्रोजेक्ट पर पूरी तरह फोकस करती नजर आएंगी।

बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter