रण उत्सव में फेमिना मिस इंडिया की चमक

फेमिना मिस इंडिया 2023-24 की रनर-अप श्रेया पूंजा और रेखा पांडेय ने कच्छ के रण उत्सव में सफेद रेगिस्तान, संस्कृति और सस्टेनेबल पर्यटन को नजदीक से महसूस किया।

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026Super Admin
February 21, 2026 • 3:17 PM  0
ब्यूटी पेजेंट
NEWS CARD
Logo
रण उत्सव में फेमिना मिस इंडिया की चमक
“रण उत्सव में फेमिना मिस इंडिया की चमक”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
21 Feb 2026
https://hindi.bollyorbit.com/rann-utsav-femina-miss-india-glamour
Copied
रण उत्सव में फेमिना मिस इंडिया की चमक
रण उत्सव में फेमिना मिस इंडिया की चमक

फेमिना मिस इंडिया के विनर्स की अविस्मरणीय रण उत्सव की यात्रा

पिछले दिनों गुजरात का विश्वप्रसिद्ध रन ऑफ़ कच्छ  उस समय और भी अधिक जीवंत हो उठा जब फेमिना मिस इंडिया 2023 की 1st रनर अप श्रेया पूंजा और फेमिना मिस इंडिया 2024 की 1st रनर अप रेखा पांडेय प्रसिद्ध रण उत्सव पहुचे । सफेद नमक के असीम विस्तार के बीच सौंदर्य, संस्कृति और  पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिला।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रण उत्सव की पृष्ठभूमि में दोनों सुंदरीयों ने कच्छ की प्राकृतिक भव्यता और सांस्कृतिक समृद्धि को करीब से महसूस किया। उनका यह दौरा केवल पर्यटन नहीं, बल्कि गुजरात के उभरते हुए “एक्सपीरिएंशियल और सस्टेनेबल टूरिज्म” मॉडल की झलक भी था।

सुनसान रास्तों पर आज़ादी का एहसास

फेस्टिवल की चकाचौंध से दूर, श्रेय और रेखा ने कच्छ के कम चर्चित रेगिस्तानी मार्गों की यात्रा की। दूर-दूर तक फैला सफेद क्षितिज, शांत वातावरण और खुली सड़कें — यह अनुभव किसी सिनेमाई दृश्य से कम नहीं था।
अपने अनुभव को साझा करते हुए श्रेया पूंजा ने कहा , “मैंने कच्छ के कुछ अनजाने रेगिस्तानी रास्तों पर बाइक चलाई और सच कहूं तो ऐसा लगा जैसे स्वर्ग की सड़क पर चल रही हूं। चारों ओर इतनी शांति और खुलापन है कि आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब महसूस करते हैं। यहां आने वाला हर यात्री आज़ादी और सुकून का वही एहसास पाएगा।”

उनकी यह यात्रा इस बात का संकेत है कि गुजरात अब एडवेंचर और स्लो ट्रैवल के शौकीनों के लिए नया आकर्षण बनता जा रहा है।

JR Choudhary

JR Choudhary Verified Public Figure • 25 Apr, 2026Super Admin

JR Choudhary is an entertainment and lifestyle journalist with 3 years of experience in covering celebrity news, film updates, fashion trends, and cultural stories. Known for blending credible reporting with an engaging style, JR brings sharp insights and a human touch to every story.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter