मनीष पॉल ने अपने डिजिटल डेब्यू 'रफुचक्कर' में पहले कभी न देखे गए अवतार के साथ पांच लुक पेश किए

पिछले साल जुगजग जीयो में एक प्रभावशाली और रोमांचक प्रदर्शन के लिए पुरस्कारों की एक श्रृंखला शुरू करने के बाद, मनीष पॉल ने अपने ओटीटी डेब्यू - रफुचक्कर में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के विभिन्न पहलुओं का अनावरण करने के लिए अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाया है।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
May 30, 2023 • 3:04 PM
ओ
ओटीटी
NEWS CARD
Logo
मनीष पॉल ने अपने डिजिटल डेब्यू 'रफुचक्कर' में पहले कभी न देखे गए अवतार के साथ पांच लुक पेश किए
“मनीष पॉल ने अपने डिजिटल डेब्यू 'रफुचक्कर' में पहले कभी न देखे गए अवतार के साथ पांच लुक पेश किए”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
30 May 2023
https://hindi.bollyorbit.com/maniesh-paul-unveils-five-looks-never-before-seen-avatar-digital-debut-rafuchakkar
Copied
मनीष पॉल ने अपने डिजिटल डेब्यू 'रफुचक्कर' में पहले कभी न देखे गए अवतार के साथ पांच लुक पेश किए
मनीष पॉल ने अपने डिजिटल डेब्यू 'रफुचक्कर' में पहले कभी न देखे गए अवतार के साथ पांच लुक पेश किए

मनीष पॉल जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाले अपने डिजिटल डेब्यू रफूचक्कर से अपनी शानदार परफ़ॉर्मेंस से सबको इम्प्रेस करने के लिए तैयार है, टीज़र दर्शकों के बीच उत्साह पैदा करते हुए, मनीष की वर्सटैलीटी को दर्शाता है।

पिछले साल जुगजग जीयो में एक प्रभावशाली और रोमांचक प्रदर्शन के लिए पुरस्कारों की एक श्रृंखला शुरू करने के बाद, मनीष पॉल ने अपने ओटीटी डेब्यू - रफुचक्कर में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के विभिन्न पहलुओं का अनावरण करने के लिए अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाया है। अपनी विट्टी और ऐफ़र्टलेस टैलेंट के लिए जाने जाने वाले, मनीष पॉल ने पहले भी पर्दे पर अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है, हालांकि, रफुचक्कर अभिनेता के अभिनय कौशल में गहराई तक जाकर उनके भीतर के इंटेंस और इंपैक्टफुल कलाकार की खोज करता हैं। मनीष पांच अलग-अलग लुक में शो में एक ठग की भूमिका निभा रहे हैं।

शो के बारे में बात करते हुए, मनीष पॉल कहते हैं, “जुगजग जीयो के बाद, रफुचक्कर एक अभिनेता के रूप में सही कदम रहा हैं। मुझे अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने और खुद को अलग-अलग किरदारों में ढालने की चुनौती पसंद है। और मैं रफूचक्कर के लिए एक किरदार में पांच अवतारों के साथ प्रयोग करने के लिए काफी भाग्यशाली रहा हूं, विशेष रूप से यह मेरे डिजिटल डेब्यू को भी चिह्नित करता है। मेरे पर्सनालिटी से बहुत अलग भूमिका निभाने के लिए मुझमें अपना विश्वास जगाने के लिए Jio Studios को विशेष धन्यवाद। यह एक अद्भुत अनुभव रहा है, हर लुक के लिए संयोजनों और प्रयोगों की एक श्रृंखला से गुजरने से लेकर वास्तव में उनमें ढलने की दिलचस्प प्रक्रिया तक, मुझे ऐसा लगा जैसे मैं सिर्फ एक शो में उम्र और जीवन जी पाया हूं।”

बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter