इंतज़ार हुआ खत्म! 'महावतार नरसिम्हा' का ट्रेलर वृंदावन में होगा लॉन्च

महावतार नरसिम्हा सिनेमा की भव्यता को एक नया आयाम देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी ग्रैंडनेस, दमदार विजुअल्स और जबरदस्त कहानी ने पहले से ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
July 9, 2025 • 4:09 PM
स
साउथ गॉसिप
NEWS CARD
Logo
इंतज़ार हुआ खत्म! 'महावतार नरसिम्हा' का ट्रेलर वृंदावन में होगा लॉन्च
“इंतज़ार हुआ खत्म! 'महावतार नरसिम्हा' का ट्रेलर वृंदावन में होगा लॉन्च”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
9 Jul 2025
https://hindi.bollyorbit.com/the-wait-is-over-trailer-of-mahavatara-narasimha-will-be-launched-in-vrindavan
Copied
इंतज़ार हुआ खत्म! 'महावतार नरसिम्हा' का ट्रेलर वृंदावन में होगा लॉन्च
इंतज़ार हुआ खत्म! 'महावतार नरसिम्हा' का ट्रेलर वृंदावन में होगा लॉन्च
मुंबई  : महावतार नरसिम्हा सिनेमा की भव्यता को एक नया आयाम देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी ग्रैंडनेस, दमदार विजुअल्स और जबरदस्त कहानी ने पहले से ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस तरह से महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स के ऐलान के बाद अब जोश और भी ज़्यादा है, क्योंकि महावतार नरसिम्हा का मचनवेटेड ट्रेलर रिलीज़ होने जा रहा है।
मैच अवेटेड ट्रेलर का ग्रैंड लॉन्च अब तय हो गया है और वो भी पावन भूमि वृंदावन में। मेकर्स ने इस खास मौके की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है। "तैयार हो जाइए गर्जना के लिए। न रोके जाने वाला दिव्य प्रकोप अब जाग चुका है।
होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा।
महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने कलीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर, जो अपनी आकर्षक कंटेंट के लिए जानी जाती है, यह पार्टनरशिप अलग- अलग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक सिनेमाई मास्टरपीस पेश करने का लक्ष्य रखती है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3D और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ किया जाएगा।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter