अवॉर्ड विनिंग पुस्तक पर बनी राजस्थानी फिल्म ‘भरखमा’ देशभर के 60 सिनेमाघरों में होगी रिलीज, एक्टर श्रवण सागर और अंजलि राघव मुख्य भूमिका में
जयपुर। साहित्य अकादमी से सम्मानित पुस्तक ‘भरखमा’ पर बनी राजस्थानी फिल्म ‘भरखमा’ का मोशन पोस्टर लॉन्च इवेंट बुधवार को फोर्ट रेस्तरां जयपुर में आयोजित किया गया। श्रवण सागर राजस्थान फाउंडेशन की ओर से प्रस्तुत फिल्म भरखमा का मोशन पोस्टर लॉन्च किया गया। इस फिल्म के लेखक डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी है और इन्हें साहित्य अकादमी […]




जयपुर। साहित्य अकादमी से सम्मानित पुस्तक ‘भरखमा’ पर बनी राजस्थानी फिल्म ‘भरखमा’ का मोशन पोस्टर लॉन्च इवेंट बुधवार को फोर्ट रेस्तरां जयपुर में आयोजित किया गया।
श्रवण सागर राजस्थान फाउंडेशन की ओर से प्रस्तुत फिल्म भरखमा का मोशन पोस्टर लॉन्च किया गया। इस फिल्म के लेखक डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी है और इन्हें साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार मिल चुका है। फिल्म का निर्देशन एस सागर ने किया है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म का पहला गाना मने हो गयो है प्यार को भी रिलीज किया गया।
इस मौके पर फिल्म के लीड एक्टर श्रवण सागर, एक्ट्रेस अंजली राघव, गरीमा कपूर, राजवीर गुर्जर बस्सी, निक्स बोहरा, एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर हरिराम किवाड़ा व जुंजाराम थोरी, लिरिसिस्ट धनराज दाधीच, जीतेन्द्र छाबड़ी और साहिल चंदेल मौजूद रहे। साथ ही कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए क्रिएटर्स भी मौजूद रहे।
श्रवण सागर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राजस्थानी भाषा और सिनेमा के लिए पिछले कई दशक से कार्य कर रहा हूं, इस बार हमने साहित्य को सिनेमा से जोड़ते हुए यह फिल्म तैयार की है। भरखमा पुस्तक को देशभर में काफी सराहा जा चुका है। इस पर हमने यह फिल्म बनाई है। इसकी शूटिंग जयपुर, सीकर, कोटा और शेखावाटी इलाकों में की गई है। इसमें हमने राजस्थान के यंग टैलेंट को मौका दिया है। राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में पहली बार देशभर के 60 से अधिक सिनेमाघरों में इसे रिलीज किया जाएगा। राजस्थानी सिनेमा इस समय अपनी एक नई दिशा की तरफ मोड ले रहा है और हमारा प्रयास है कि यह रीजनल सिनेमा भी अन्य राज्यों की तरह फिर से अपने मुकाम पर पहुंचे। इस फिल्म को हम पांच जुलाई में रिलीज करने वाले है।


































































