भारतीय  इतिहास के सबसे बड़े महानायक के जीवन पर आधारित वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' का पोस्टर जारी, जल्द ओटीटी पर होगी रिलीज 

भारतीय सांस्कृतिक इतिहास की महागाथा "आदि शंकराचार्य" का पोस्टर जारी कर दिया गया है।इस सीरिज़ को “आर्ट ऑफ़ लिविंग” ने प्रस्तुत किया है, श्री श्री पब्लिकेशन ट्रस्ट और ओ एन एम मल्टीमीडिया ने इसे प्रोड्यूस किया है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin
September 17, 2024 • 2:27 PM  0
वेब सीरीज
NEWS CARD
Logo
भारतीय  इतिहास के सबसे बड़े महानायक के जीवन पर आधारित वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' का पोस्टर जारी, जल्द ओटीटी पर होगी रिलीज 
“भारतीय  इतिहास के सबसे बड़े महानायक के जीवन पर आधारित वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' का पोस्टर जारी, जल्द ओटीटी पर होगी रिलीज ”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
17 Sep 2024
https://hindi.bollyorbit.com/poster-of-web-series-adi-shankaracharya-based-on-the-life-of-the-greatest-superstar-of-indian-history-released-will-be-released-on-ott-soon
Copied
भारतीय  इतिहास के सबसे बड़े महानायक के जीवन पर आधारित वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' का पोस्टर जारी, जल्द ओटीटी पर होगी रिलीज 
भारतीय  इतिहास के सबसे बड़े महानायक के जीवन पर आधारित वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' का पोस्टर जारी, जल्द ओटीटी पर होगी रिलीज 
 
”आदि शंकराचार्य" में दिखेगा भारत वर्ष के गौरवशाली इतिहास की अनकही कहानी
 
भारतीय सांस्कृतिक इतिहास की महागाथा "आदि शंकराचार्य" का पोस्टर जारी कर दिया गया है।इस सीरिज़ को “आर्ट ऑफ़ लिविंग” ने प्रस्तुत किया है, श्री श्री पब्लिकेशन ट्रस्ट और ओ एन एम मल्टीमीडिया ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस भव्य सीरिज़ के लेखक और निर्देशक ओंकार नाथ मिश्रा हैं।इस सीरिज़  में हमारे राष्ट्र के सबसे बड़े महानायक श्री आदि शंकराचार्य के जीवन और कार्यों को भव्यता से चित्रित किया गया है जिन्होंने राष्ट्र के नव-निर्माण का कार्य करते हुये चारों दिशाओं में भारतवर्ष की सीमाओं को सुरक्षित किया था और अपनी विचारधारा से समस्त राष्ट्र को एकता के सूत्र में जोड़ते हुये सनातन धर्म के गौरव को पुनः स्थापित किया था।
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                       तब भारतवर्ष 300 से अधिक टुकड़ों में बँटा हुआ था, धर्म के 72 से अधिक सम्प्रदाय एक दूसरे के साथ संघर्ष कर रहे थे…ऐसे में राष्ट्रीय परिदृश्य पर श्री आदि शंकराचार्य का आगमन हुआ,जिन्होंने  अपने अपार ज्ञान के पराक्रम से ना केवल समस्त ७२ सम्प्रदायों को अपने अद्वैत दर्शन से सहमत किया .. अपितु ३०० टुकड़ों में बँटे भारतवर्ष को वैचारिक स्तर पर इस प्रकार जोड़ा कि अगले 200 वर्षों तक कोई भारतवर्ष पर आक्रमण नहीं कर पाया।शांति, अहिंसा,प्रेम और मानवता की संस्कृति जिस पर हमें गर्व है, जो भारतवर्ष की पहचान है की रक्षा और पुनर्स्थापना श्री आदि शंकराचार्य ने की थी। 
जन  कल्याण की भावना से आठ वर्ष की आयु में सन्यास लेकर निकलने वाले बालक श्री शंकर की यह यात्रा आसान नहीं थी  भारत को संगठित करने के लिये उन्होंने दिन रात कश्मीर से कन्याकुमारी और नेपाल से अफगानिस्तान तक की यात्रा की।हज़ारों लोग इस यात्रा में उनके साथ थे। राष्ट्रीय  जागरण के इस महामानव की यह यात्रा मात्र 16 वर्षों की थी लेकिन उनकी इस यात्रा में रोमांच, संघर्ष और मानव कल्याण की कई अनकही कहानियाँ हैं जिसे वेब सीरीज  "आदि शंकराचार्य" में दिखाया जाएगा । 
                                                                                                                                             
  "आदि शंकराचार्य"  के पहले सीजन में कुल दस एपिसोड हैं जिसमें बालक श्री शंकर के जन्म से संन्यास तक की प्रमुख घटनाओं को दर्शक देख पायेंगे । 
 
लेखक निर्देशक ओंकार नाथ मिश्रा ने टेलीविजन और फिल्मों के कई स्थापित कलाकारों के साथ इस कहानी को फिल्माया है। सीरीज में बालक आदि शंकराचार्य का किरदार अर्नव खानिजो निभा रहे हैं। सोनी टीवी के शो यशोमति मैया में देवकी का किरदार निभाने वाली सुमन गुप्ता और जी टीवी के शो रामायण में राम का किरदार निभाने वाले गगन मलिक, संदीप मोहन, योगेश महाजन, कुणाल सिंह राजपूत और अरुण शेखर जैसे टेलीविजन और फ़िल्म के बड़े और स्थापित कलाकार इस सीरीज में नजर आएँगे । गदर-२ में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाने वाले मनीष वाधवा भी इसमें प्रमुख किरदार में नजर आयेंगे लेकिन उनका किरदार इस सीरीज के दूसरे सीजन में दर्शक देख पायेंगे । 
 
वेब सीरीज "आदि शंकराचार्य" के लेखक निर्देशक ओंकार नाथ मिश्रा बताते हैं, “विश्व आज फिर धार्मिक उन्माद, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद, जातिवाद,अलगाववाद,अवसरवादिता, छल, कपट, धोखा, अविश्वास जैसी अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है और श्री शंकर का अद्वैत दर्शन इन सभी समस्याओं का एकमात्र उत्तर है। आठवीं शताब्दी  सामाजिक, राजनैतिक और आध्यात्मिक स्तर पर भारतवर्ष के लिए  घोर अंधकार और पतन का युग था  अपने राष्ट्र धर्म और संस्कृति की ऐसी स्थिति को देख आठ वर्षीय बालक शंकर राष्ट्र के सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक उत्थान के लिये निकल पड़े । ऐसे सबसे बड़े महानायक की कहानी को हमने इस वेब सीरिज़ में भव्यता से साथ फ़िल्माया है।” 
                                                                                                                                                                          सीरीज की शूटिंग बंगलौर और केरल  के मनोरम लोकेशन के साथ ही मुंबई के स्टूडियोज में भी हुई हैं । इंडस्ट्री के अग्रणी वीएफएक्स आर्टिस्ट और स्टूडियोज के सहयोग  भारत के प्राचीन वैभव और साम्राज्य को दिखाया गया हैं । "आदि शंकराचार्य"  वेब सीरिज़ के पहले सीजन को ओटीटी पर जल्द ही  रिलीज किया जायेगा । 
Mamta Choudhary

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter