’बंदिश बैंडिट्स' सीजन 2 में इमरोज़ के किरदार के जरिए दर्शकों को हैरान करना चाहते थे आनंद तिवारी

बंदिश बैंडिट्स का दूसरा सीजन अब इंडिया और दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
December 17, 2024 • 1:53 PM
व
वेब सीरीज
NEWS CARD
Logo
’बंदिश बैंडिट्स' सीजन 2 में इमरोज़ के किरदार के जरिए दर्शकों को हैरान करना चाहते थे आनंद तिवारी
“’बंदिश बैंडिट्स' सीजन 2 में इमरोज़ के किरदार के जरिए दर्शकों को हैरान करना चाहते थे आनंद तिवारी”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
17 Dec 2024
https://hindi.bollyorbit.com/anand-tiwari-wanted-to-surprise-the-audience-with-the-character-of-imroz-in-bandish-bandits-season-2
Copied
’बंदिश बैंडिट्स' सीजन 2 में इमरोज़ के किरदार के जरिए दर्शकों को हैरान करना चाहते थे आनंद तिवारी
’बंदिश बैंडिट्स' सीजन 2 में इमरोज़ के किरदार के जरिए दर्शकों को हैरान करना चाहते थे आनंद तिवारी
 
भारत का सबसे पसंदीदा म्यूजिकल ड्रामा बंदिश बैंडिट्स एक बार फिर अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आया है। 13 दिसंबर को ग्लोबल प्रीमियर के बाद से ही इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से जमकर तारीफें मिल रही हैं। राधे और तमन्ना की कहानी का यह दूसरा सीजन दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है। इसे शानदार कहानी, जबरदस्त मोड़, धमाकेदार साउंडट्रैक और बेहतरीन एक्टिंग के लिए खूब सराहा जा रहा है। नए कलाकारों की एंट्री ने कहानी को और दिलचस्प बना दिया है, खासकर अर्जुन रामपाल के इमरोज़ देहलवी वाले सरप्राइज कैमियो ने सबको चौंका दिया है। अर्जुन रामपाल का कैमियो, जिसमें वो एक दिलकश लेखक बने हैं, दर्शकों का दिल जीत रहा है। डायरेक्टर आनंद तिवारी ने उनके किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि बंदिश बैंडिट्स के दूसरे सीजन में इमरोज़ देहलवी का किरदार निभाने के लिए अर्जुन रामपाल क्यों सबसे सही पसंद थे।
 
कवियों को पर्दे पर दिखाने के पुराने स्टीरियोटाइप्स को तोड़ते हुए और एक नई परिभाषा देते हुए आनंद तिवारी ने कहा: “हम अक्सर लेखकों और कवियों को कुर्ता-पजामा पहने, नंगे पैर और झोला लेकर चलते हुए सोचते हैं। लेकिन वे कुछ भी हो सकते हैं, कहीं से भी आ सकते हैं—यहां तक कि एक म्यूजिक स्कूल से भी। मैं चाहता था कि इमरोज़ देहलवी दर्शकों को चौंकाए, उनकी उम्मीदों को चुनौती दे। अर्जुन रामपाल को इस किरदार में देखना वाकई इस स्टीरियोटाइप को तोड़ता है। अर्जुन मेरे अच्छे दोस्त हैं, जिन्होंने बिना कुछ ज्यादा जाने ही इस रोल के लिए हां कह दी। उनकी गहराई, आत्मविश्वास और गंभीरता जैसी खूबियां, जो मैंने उन्हें कई फिल्मों में निभाते देखा है और नेल पॉलिश पर काम करते वक्त और करीब से जानीं—उन्हीं ने उन्हें इमरोज़ के किरदार के लिए सबसे सही बनाया है।”
 
अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता के बीच इमरोज़ और नंदिनी के रूप में केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए आनंद तिवारी ने कहा, “जो बात मुझे खास लगी, वो थी धाकड़ में उनकी केमिस्ट्री—जो आकर्षक होने के बावजूद बहुत सरल थी। ये डाइनैमिक इस सीरीज के लिए बिल्कुल सही लग रहा था। उनका कनेक्शन उन बातों से परिभाषित होता है, जो नहीं कही जातीं। जैसे ‘मैं आ गया’ या ‘ऑल द बेस्ट’ जैसी साधारण बातें भी बहुत गहरे मतलब रखती हैं। यही एक परिपक्व रिश्ते की खूबसूरती है—न बोले गए एहसास सबसे गहरा कनेक्शन बनाते हैं। हमने इस नज़ाकत को उनके किरदार में लाने पर काम किया, ताकि ये असली और दिल छूने वाला लगे।”
 
बंदिश बैंडिट्स, जिसे अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने मिलकर बनाया है और तिवारी ने इसे डायरेक्ट भी किया है, यह लियो मीडिया कलेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस सीरीज की कहानी तिवारी ने आत्मिका दीदवानिया और करण सिंह त्यागी के साथ मिलकर लिखी है। नए सीजन में ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग, और कुनाल रॉय कपूर जैसे शानदार कलाकार हैं, साथ ही दिव्या दत्ता, रोहन गुर्बक्षानी, यशस्विनी दयामा, आलिया कुरैशी, और सौरभ नय्यर जैसे नए कलाकार भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। बंदिश बैंडिट्स का दूसरा सीजन अब इंडिया और दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter