एलीट मिस राजस्थान 2022: पूरे राजस्थान से लगभग 2500 कंटेस्टेंट्स ने किया रजिस्ट्रेशन

जयपुर। ब्यूटी पैजेंट ‘एलीट मिस राजस्थान (ईएमआर)’ अपने नए अध्याय के साथ फिर लौट आया है। मॉडलिंग और ग्लैमर के क्षेत्र में टैलेंट को प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे इस खूबसूरती और टैलेंट की स्पर्धा ने कई बार राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस सीजन से जुडी तैयारियों और एलीट मिस राजस्थान […]

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin
July 13, 2022 • 1:33 AM  0
ब्यूटी पेजेंट
NEWS CARD
Logo
एलीट मिस राजस्थान 2022: पूरे राजस्थान से लगभग 2500 कंटेस्टेंट्स ने किया रजिस्ट्रेशन
“एलीट मिस राजस्थान 2022: पूरे राजस्थान से लगभग 2500 कंटेस्टेंट्स ने किया रजिस्ट्रेशन”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
13 Jul 2022
https://hindi.bollyorbit.com/elite-miss-rajasthan-2022-around-2500-contestants-from-all-over-rajasthan-registered
Copied
एलीट मिस राजस्थान 2022: पूरे राजस्थान से लगभग 2500 कंटेस्टेंट्स ने किया रजिस्ट्रेशन
एलीट मिस राजस्थान 2022: पूरे राजस्थान से लगभग 2500 कंटेस्टेंट्स ने किया रजिस्ट्रेशन

जयपुर। ब्यूटी पैजेंट ‘एलीट मिस राजस्थान (ईएमआर)’ अपने नए अध्याय के साथ फिर लौट आया है। मॉडलिंग और ग्लैमर के क्षेत्र में टैलेंट को प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे इस खूबसूरती और टैलेंट की स्पर्धा ने कई बार राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस सीजन से जुडी तैयारियों और एलीट मिस राजस्थान की उपलब्धियों को साझा करते हुए सोमवार को हवा सड़क स्थित होटल हिलटन में अनाउंसमेंट और पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शो के डायरेक्टर्स अनिल भट्टर, अजित सोनी, नकुल विजयवर्गीय, यशील पंडेल और पी.एन डूडी ने शिरकत की। वहीं शो के पेट्रोन जेडी माहेश्वरी, फाउंडर-डायरेक्टर गौरव गौड़, अतिथि अजय जैन, सुपरमॉडल्स दिविशा पालीवाल, मुस्कान खारीवाल, सिमरन मोदी और मेघा श्याम भी मौजूद रही। 

एलीट मिस राजस्थान की रनरअप रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनरअप बनी

कार्यक्रम के बारे अधिक जानकारी देते हुए शो के डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि एलीट मिस राजस्थान के मंच से निकला टैलेंट आज पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है। जहां हाल ही में हुए फेमिना मिस इंडिया 2022 के टॉप 31 गर्ल्स में ईएमआर की 3 गर्ल्स शॉर्टलिस्ट हुई। वहीं 2018 की एलीट मिस राजस्थान की रनरअप रूबल शेखावत ने हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2022 के फर्स्ट रनरअप का ताज अपने नाम किया। साथ ही ग्लेमानन्द सुपर मॉडल इंडिया 2022 में ईएमआर से सोनी कुमारी, अर्शीना संभल और प्रतिभा चौधरी शॉर्टलिस्ट हुई है। इससे पहले भी अदिति हुण्डिया, नेहा जैसवाल भी मिस इंडिया में अपना स्थान बना चुकी है। वहीं मिस मल्टीनेशनल 2021 का ताज भी ईएमआर की दिविजा गंभीर ने अपने नाम किया।

उन्होंने कहा कि कि इस साल भी हम एक नए चेहरे और कुछ ऐसे ही टैलेंट की तलाश में है। इस सीजन की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरे राजस्थान में चालू की जा चुकी है जिसमें अब तक लगभग 2500 गर्ल्स ने रजिस्टर किया है। जल्द की ऑडिशन प्रक्रिया राजस्थान के चार शहर जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा में शुरू होने वाली है जहां गर्ल्स खुद को ऑन द स्पॉट भी रजिस्टर करके ऑडिशन में हिस्सा ले सकती है।

यह भी पढ़ें:राजस्थान की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस राजस्थान-2022 के हुए ग्रांड ऑडिशन

Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter