जयपुर में अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं को कार, स्कूटी और नकद पुरस्कार प्रदान

जयपुर में अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 विजेताओं को कार, स्कूटी व नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

जे आर चौधरी
जे आर चौधरी Editorial Authority • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
February 14, 2026 • 2:54 PM
ब
ब्यूटी पेजेंट
NEWS CARD
Logo
जयपुर में अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं को कार, स्कूटी और नकद पुरस्कार प्रदान
“जयपुर में अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं को कार, स्कूटी और नकद पुरस्कार प्रदान”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
14 Feb 2026
https://hindi.bollyorbit.com/ananta-miss-india-glam-2026-live-award-ceremony-jaipur
Copied
जयपुर में अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं को कार, स्कूटी और नकद पुरस्कार प्रदान
जयपुर में अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं को कार, स्कूटी और नकद पुरस्कार प्रदान

राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट ‘अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026’ के विजेताओं के लिए भव्य लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरुवार को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन स्थित होटल प्राइम सफारी में आयोजित हुआ, जिसमें मीडिया, आयोजक मंडल और प्रतिभागियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन को फर्स्ट इंडिया और भारत 24 के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस विशेष समारोह के दौरान प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पूर्व घोषित आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। कुल तीन कारें, पांच स्कूटियां और 22 प्रतिभागियों को ₹11,000-₹11,000 की नकद राशि सम्मानस्वरूप दी गई। यह आयोजन न केवल विजेताओं के लिए सम्मान का क्षण था, बल्कि प्रतियोगिता की पारदर्शिता और विश्वसनीयता का भी प्रतीक बनकर उभरा।

कार्यक्रम के आयोजक पवन टांक एवं शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं, रनरअप्स और विभिन्न सब-टाइटल धारकों के लिए भव्य पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। उसी घोषणा को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से इस लाइव प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी एवं प्रेस मीट का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि अनंता मिस इंडिया ग्लैम अपने प्रतिभागियों से किए गए हर वादे को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जे आर चौधरी

जे आर चौधरी Editorial Authority • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

JR Choudhary is an entertainment and lifestyle journalist with 3 years of experience in covering celebrity news, film updates, fashion trends, and cultural stories. Known for blending credible reporting with an engaging style, JR brings sharp insights and a human touch to every story.

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter