'बार्बी' मनारा चोपड़ा ने स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका को दिया स्पेशल मैसेज

मनारा चोपड़ा जिस शो का हिस्सा रही हैं, वह वहां से सबसे ज्यादा पसंदीदा की जाने वाली और भरोसेमंद इंसान के रूप में सामने आई हैं। दीपिका के लिए दिए गए इस खास मैसेज के साथ, मनारा चोपड़ा ने दीपिका को दूसरों के लिए प्रेरणा बनने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया है!

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
July 12, 2024 • 5:25 PM
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
'बार्बी' मनारा चोपड़ा ने स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका को दिया स्पेशल मैसेज
“'बार्बी' मनारा चोपड़ा ने स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका को दिया स्पेशल मैसेज”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
12 Jul 2024
https://hindi.bollyorbit.com/barbie-manara-chopra-gave-a-special-message-to-deepika-on-star-plus-show-dil-ko-tumse-pyar-hua
Copied
'बार्बी' मनारा चोपड़ा ने स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका को दिया स्पेशल मैसेज
'बार्बी' मनारा चोपड़ा ने स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका को दिया स्पेशल मैसेज
 
स्टार प्लस ने अपने नए शो, दिल को तुमसे प्यार हुआ के साथ एक नई दुनिया में कदम रखा है। इस शो में बतौर लीड अदिति त्रिपाठी (दीपिका) और अक्षित सुखीजा (चिराग) हैं। राजस्थान के बैकड्राप पर सेट दिल को तुमसे प्यार हुआ दीपिका चिराग की कहानी है। यह कहानी उनकी जिंदगी के इर्दगिर्द बनी हुई है, जिसमें उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या उनकी यह प्रेम कहानी समाज और परिवार को मंजूर होगी?
 
मेकर्स ने शो का एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है। इसमें दीपिका के भावनात्मक संघर्ष और उसके जीवन में आई चुनौतियों को दिखाया गया है। यह भी बताया गया है कि उसके घर में उसे किस तरह की परेशानियां सहनी पड़ती हैं, जहां उसकी सौतेली मां और सौतेली बहन के साथ बुरा बर्ताव करती हैं। इसी दौरान चिराग की मुलाकात दीपिका से एक रक्तदान शिविर में होती है और वह उसके अच्छे स्वभाव से इंप्रेस हो जाता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका और चिराग के जिंदगी कैसा मोड़ लेती है।
 
प्रोमो के साथ, एक और सरप्राइस स्टार प्लस के शो 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' से दीपिका के लिए मनारा चोपड़ा ने एक खास मैसेज दिया है। मन्नारा चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में एक उभरती हुई स्टार हैं, जिन्हें उनके जबरदस्त और प्रभावशाली योगदान के लिए फैंस बहुत सारा प्यार और पहचान पाई है। मनारा चोपड़ा जिस शो का हिस्सा रही हैं, वह वहां से सबसे ज्यादा पसंदीदा की जाने वाली और भरोसेमंद इंसान के रूप में सामने आई हैं। दीपिका के लिए दिए गए इस खास मैसेज के साथ, मनारा चोपड़ा ने दीपिका को दूसरों के लिए प्रेरणा बनने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया है!
 
स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका के लिए मनारा चोपड़ा ने खास मैसेज देते हुए कहा है:
 
"मैं इस बात का सबूत हूँ कि फेरीटेल कैसी होती है! मुझे प्यार करने वाले प्रियजन मुझे बार्बी कहते हैं, तो आप सोच सकते हैं! मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल यात्रा किसी फेरीटेल से कम नहीं रही है, जैसे कि मैं रातों-रात सिंड्रेला बन गई हूँ।
 ❤ ऑल द बेस्ट, दीपिका!"
 
'दिल को तुमसे प्यार हुआ' 15 जुलाई को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter