गोकुलधाम सोसाइटी में मौज और मस्ती का माहौल
गोकुलधाम के रहवासी रंगारंग कार्यक्रम का बहुत आनंद ले रहे हैं | हमारे मिनी भारत के निवासी भारत के मंदिरों के बारे में अपने अपने सामान्य ज्ञान को परखने के लिए उत्सुक हैं | आज गोकुलधाम के इकलौते वैज्ञानिक अइय्यर की परीक्षा का दिन है | कार्यक्रम की सूत्रधार सुगंधा मिश्रा अइय्यर को एक […]




गोकुलधाम के रहवासी रंगारंग कार्यक्रम का बहुत आनंद ले रहे हैं | हमारे मिनी भारत के निवासी भारत के मंदिरों के बारे में अपने अपने सामान्य ज्ञान को परखने के लिए उत्सुक हैं |
आज गोकुलधाम के इकलौते वैज्ञानिक अइय्यर की परीक्षा का दिन है |
कार्यक्रम की सूत्रधार सुगंधा मिश्रा अइय्यर को एक मंदिर दिखाती है और उनसे उस मंदिर को पहचानने के लिए कहती है | अइय्यर तुरंत ही जवाब में कहते हैं ‘ये पुष्कर में स्थित ब्रह्मा जी का मंदिर है और यह उनका इकलौता मंदिर ही है’ | सभी तालियां बजाते हैं और बबीता जी पूरे गर्व के साथ अपने अइय्यर को देखती हैं |
तारक मेहता सबको इस मंदिर के पीछे की कहानी बताते हैं कि कैसे ब्रह्मा जी सबसे पहले वैज्ञानिक हैं जिन्होंने पूरे ब्रह्माण्ड का सृजन किया था |
यह रोचक एपिसोड बुद्धवार २१ सितंबर को प्रसारित होगा |

































































