• प्राइवेसी पॉलिसी
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
Sunday, April 2, 2023
  • Login
Bolly Orbit Hindi
  • होम
  • फैशन
    • फैशन शो
  • ब्यूटी पेजेंट
  • मनोरंजन
    • टीवी
    • बॉलीवुड
    • म्यूजिक
    • वेब सीरीज
    • शॉर्ट फिल्म्स
  • लाइफस्टाइल
    • अवार्ड
  • कला-संस्कृति
  • मूवी रिव्यु
  • English
No Result
View All Result
  • होम
  • फैशन
    • फैशन शो
  • ब्यूटी पेजेंट
  • मनोरंजन
    • टीवी
    • बॉलीवुड
    • म्यूजिक
    • वेब सीरीज
    • शॉर्ट फिल्म्स
  • लाइफस्टाइल
    • अवार्ड
  • कला-संस्कृति
  • मूवी रिव्यु
  • English
No Result
View All Result
Bolly Orbit Hindi
No Result
View All Result
  • होम
  • फैशन
  • ब्यूटी पेजेंट
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • कला-संस्कृति
  • मूवी रिव्यु
  • English

रॉकी के किरदार ने मेरी पहचान बनाई : शाहमीर खान

Vinita by Vinita
March 3, 2023
in मनोरंजन, टीवी
0
रॉकी के किरदार ने मेरी पहचान बनाई : शाहमीर खान
मुंबई : अक्सर यह देखने में आया है कि धारावाहिक में नेगेटिव किरदार निभा रहे कलाकार को भी दर्शकों द्वारा हाथों हाथ लिया जाता है। इसकी अहम वजह यह होती है कि लोग उसके काम के नहीं पर उसकी अदाकारी के दीवाने होते हैं। लोगों को दीवाना बना देने वाले ऐसे कलाकारों की सूची में अब शाहमीर खान ने भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
     शेमारू चैनल पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक “क्योंकि तुम ही हो” में शाहमीर द्वारा रॉकी का किरदार निभाया गया है। रॉकी अपनी मर्जी का मालिक है और जिस चीज पर उसका दिल आ जाये उसे पाकर ही वह दम लेता है। ऐसे जक्की स्वभाव वाले रॉकी का दिल अपनी ही भाभी पर आ जाता है। भाभी पर उसकी बुरी नजर है और इस चक्कर में वह अपने ही भाई का दुश्मन बन जाता है। बड़े भाई की यह भूमिका यहां अमर उपाध्याय द्वारा निभायी गयी है और वे इस घारावाहिक के निर्माता भी हैं। रॉकी के किरदार को मिल रही शोहरत में वे अमर उपाध्याय के योगदान को अहम मानते हैं। इस बारे में वे कहते हैं ,” अमर उपाध्याय को अभिनय का तगड़ा अनुभव है। वे सेट पर मुझे सलाह देते रहते हैं कि फलां सीन में मुझे कैसे हाव-भाव देने होंगे। रॉकी के किरदार में निखार लाने के लिये उनका मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है। बड़ी बात यह भी है कि कलाकार के तौर पर उनमें असुरक्षा की भावना कतई नहीं है। निर्माता के तौर पर वे यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि किरदार हिट होगा तो धारावाहिक भी हिट होगा, इसलिये वे रॉकी के किरदार को उभारने के लिये सुझाव देते रहते हैं।”
       रॉकी की यह महत्वपूर्ण भूमिका शाहमीर को काफी संघर्ष करने के पश्चात मिली। जब वे दिल्ली में थे तो निर्देशक मुजफ्फर अली के सहायक थे और उनके म्यूजिकल शो के निर्देशन में हाथ बंटाते थे। फिर अभिनय में नाम-दाम कमाने के इरादे से मुंबई आ गये। यहां आकर पता चला कि फिल्मों में काम पाना कितना मुश्किल है। काफी संघर्ष करने के बाद भी कहीं कोई चांस नहीं मिला तो वे सहायक निर्देशक बन गये। ‘इशकजादे’ ‘लूटेरा’ समेत कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया और कई एड फिल्मों के निर्देशन में भी योगदान दिया। अभिनय में कहीं कोई बात बनती न देख वे दिल्ली लौट गये और  कामर्शियल पायलट बनने का निर्णय ले लिया। इसके लिये बाकायदा ट्रेनिंग लेनी भी शुरू कर दी पर उनका मन फिल्मों में ही अटका रहा। आखिर एक दिन वे मुजफ्फर अली के कुछ सहायकों से रेफरंस लेकर फिर मुंबई आ गये। अबकी बार सोचा कि फिल्म न सही तो धारावाहिकों के लिये कोशिश की जाये। निर्माता सुहेल जैदी से पुराना परिचय था और वे भी ‘क्योंकि तुम ही हो’ के एक निर्माता हैं। सुहेल की बदौलत उन्हें यह सीरियल मिला और बात बन गयी।
     दूसरी पारी में मिली सफलता से शाहमीर खूब खुश हैं। वे कहते हैं,”आखिर उपरवाले ने सुन ली। जब संघर्ष कर रहा था तो तय कर रखा था कि छोटे रोल नहीं करूंगा। गर छोटे रोल करता तो उसी में फंसा रहता। मैं जो पहचान बनाना चाहता था , वह रॉकी की बदौलत बन पायी है। इस किरदार को निभाने के लिये मुझे दिल्ली के लड़कों वाला स्वैग भी खूब काम आया। हां, संवादों में दिल्ली वाला टच न आ जाए इस वजह से भाषा व उच्चारण पर मेहनत करनी पड़ी। मैं शाहरुख खान से खूब प्रभावित हूं। वे दिल्ली के हंस राज कॉलेज के छात्र थे सो मैं भी उस कॉलेज मे जाकर काफी समय बिताता और सोचता कि शाहरुख यहाँ क्या कुछ करते होंगे। उनकी तरह मैंने भी सीरियल से अपनी शुरूआत की है और उनके जैसा नाम कमाना चाहता हूँ। उपरवाले से यही दुआ मांगता हूँ कि अच्छा काम मिलता रहे। अपनी ओर से मेहनत करने में में कोई कमी नहीं रहने दूंगा।”
    यानि कभी पायलट की ट्रेनिंग ले रहे शाहमीर ने अब ऊंची उड़ान भरने की तैयारी कर ली है।
Tags: characterRocky'sShahmir Khan
Previous Post

कुरकुरे ने सारा अली खान को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर

Next Post

‘बड़े मियां छोटे मियां’ में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री

Next Post
‘बड़े मियां छोटे मियां’ में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री

'बड़े मियां छोटे मियां' में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा अपडेट

  • टीवी
  • बॉलीवुड
  • ब्यूटी पेजेंट
‘लव की अरेंज मैरिज’ में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक ठोस कास्ट है-राज शांडिल्य

‘लव की अरेंज मैरिज’ में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक ठोस कास्ट है-राज शांडिल्य

April 1, 2023

अनूप जलोटा के टाइटल रोल वाली फिल्म “सत्य साई बाबा 2” का म्यूजिकल मुहूर्त

April 1, 2023

अदा शर्मा ने उनकी आनेवाली चर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर खुलकर बात की

March 31, 2023

जेनेलिया देशमुख ने सभी को मुस्कुराते रहने और खुश रहने के लिए प्रोत्साहित किया

March 31, 2023

अपने नए गाने सुट्टा के रिलीज़ और बेहद प्यार मिलने पर अर्को ने कही यह बात

March 30, 2023

जॉर्जिया एंड्रियानी का फोटो डंप देखकर धड़के फैंस के दिल, एक यूजर ने कहा, “आप खूबसूरती का कंप्लीट पैकेज हैं”

March 30, 2023
अमायरा दस्तूर

अमायरा दस्तूर की बोल्डनेस ने उड़ाए होश, बिखेरे हुस्न के जलवे

उर्फी जावेद

अपनी ही तस्वीरों को ड्रेस की तरह बदन पर लपेटकर फोटोशूट करवाया था उर्फी जावेद ने

Facebook

लाइफस्टाइल

  • लाइफस्टाइल
मौहम्मद वकील मस्कट में प्राईड ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित

मौहम्मद वकील मस्कट में प्राईड ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित

March 9, 2023

छत्रपति शिवाजी महाराज अचीवमेंट अवार्ड का भव्य आयोजन

March 9, 2023

इंडियाज़ रीजनल पीआर अवॉर्ड्स 2022 ने 40 होनहार पीआर प्रोफेशनल्स को दी नई पहचान

November 24, 2022

मलाइका अरोरा एसीई बिजनेस एंड इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड्स में मुख्य अतिथि के तौर पे शिरकत करेगी

November 19, 2022

मॉडल्स व फैशन इंफ्लुएंसर ने रिप्रेजेंट किया मेकअप आर्टिस्ट काजल बंसल का ब्राइडल मेकओवर, दिए स्टाइलिश पोज

October 28, 2022

RFF 2022: शंखनाद बेस्ट राजस्थानी फिल्म, श्रवण सागर को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

September 26, 2022

मनोरंजन

‘लव की अरेंज मैरिज’ में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक ठोस कास्ट है-राज शांडिल्य

‘लव की अरेंज मैरिज’ में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक ठोस कास्ट है-राज शांडिल्य

April 1, 2023

अनूप जलोटा के टाइटल रोल वाली फिल्म “सत्य साई बाबा 2” का म्यूजिकल मुहूर्त

April 1, 2023

अदा शर्मा ने उनकी आनेवाली चर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर खुलकर बात की

March 31, 2023

जेनेलिया देशमुख ने सभी को मुस्कुराते रहने और खुश रहने के लिए प्रोत्साहित किया

March 31, 2023

अपने नए गाने सुट्टा के रिलीज़ और बेहद प्यार मिलने पर अर्को ने कही यह बात

March 30, 2023

जॉर्जिया एंड्रियानी का फोटो डंप देखकर धड़के फैंस के दिल, एक यूजर ने कहा, “आप खूबसूरती का कंप्लीट पैकेज हैं”

March 30, 2023

फैशन

फॉरएवरमार्क आइकन कलेक्शन के आकर्षक नए डिज़ाइन्स के साथ बनाएँ इस वैलेंटाइन्स डे को विशेष

फॉरएवरमार्क आइकन कलेक्शन के आकर्षक नए डिज़ाइन्स के साथ बनाएँ इस वैलेंटाइन्स डे को विशेष

February 7, 2023

इंडियाज लिटिल फैशन हन्टर्स चैप्टर 6 में क्यूट किड्स ने अपनी नटखट अदाओं से मोहा मन

December 27, 2022

मिसमैचेड़-2 प्रसिद्धि विहान समत ने शेयर किए  फैशन गोल

November 9, 2022

नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस एन्ड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया 2022 के राजस्थान ऑडिशन का हुआ आयोजन

October 10, 2022

उत्तरप्रदेश के कानपुर नगर से प्रियंका वर्मा को जी 1 कैटेगरी में मिला फॉरएवर मिस, मिसेज, व टीन 2022 सीजन 2 में सिटी विनर का विनिंग टाइटल

August 31, 2022

तमिलनाडु के चेन्नई सिटी सेंट्रल से डॉ. एडेलीन गिल्स को जी 1 कैटेगरी में मिला फॉरएवर मिस, मिसेज, व टीन 2022 सीजन 2 में सिटी विनर का विनिंग टाइटल

August 29, 2022
Bolly Orbit Hindi

बॉली ऑर्बिट © 2022

Navigate Site

  • होम
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • संपर्क करें

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • फैशन
    • फैशन शो
  • ब्यूटी पेजेंट
  • मनोरंजन
    • टीवी
    • बॉलीवुड
    • म्यूजिक
    • वेब सीरीज
    • शॉर्ट फिल्म्स
  • लाइफस्टाइल
    • अवार्ड
  • कला-संस्कृति
  • मूवी रिव्यु
  • English

बॉली ऑर्बिट © 2022

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version