राजकुमार राव ने सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन के ‘मुंबई चा मुल्गा’ नितेश शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे आप में एक एक्टर दिखाई देता है”

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन का आगामी वीकेंड एपिसोड क्वॉर्टर फाइनल का पहला एपिसोड होगा और इसमें ‘कॉमेडी के सरपंच’ के रूप में चेतन शशितल शामिल होंगे। इसमें क्वॉर्टर फाइनल के लिए सीधे चुने गए कंटेस्टेंट्स जज अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन के सामने एक बार फिर परफॉर्म करते नजर आएंगे। इस […]

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
July 16, 2022 • 3:58 PM
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
राजकुमार राव ने सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन के ‘मुंबई चा मुल्गा’ नितेश शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे आप में एक एक्टर दिखाई देता है”
“राजकुमार राव ने सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन के ‘मुंबई चा मुल्गा’ नितेश शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे आप में एक एक्टर दिखाई देता है””
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
16 Jul 2022
https://hindi.bollyorbit.com/rajkummar-rao-praises-nitesh-shetty-in-sony-tvs-indias-laughter-champions-mumbai-cha-mulga-says-i-see-an-actor-in-you
Copied
राजकुमार राव ने सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन के ‘मुंबई चा मुल्गा’ नितेश शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे आप में एक एक्टर दिखाई देता है”
राजकुमार राव ने सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन के ‘मुंबई चा मुल्गा’ नितेश शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे आप में एक एक्टर दिखाई देता है”

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन का आगामी वीकेंड एपिसोड क्वॉर्टर फाइनल का पहला एपिसोड होगा और इसमें ‘कॉमेडी के सरपंच’ के रूप में चेतन शशितल शामिल होंगे। इसमें क्वॉर्टर फाइनल के लिए सीधे चुने गए कंटेस्टेंट्स जज अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन के सामने एक बार फिर परफॉर्म करते नजर आएंगे। इस एपिसोड के खास मेहमान राजकुमार राव इस मौके पर अपनी फिल्म ‘हिट’ का प्रमोशन करेंगे। इन कंटेस्टेंट्स में शामिल मुंबई के नितेश शेट्टी एक बड़ी सटीक ऑब्जर्वेशनल स्किट करते हुए नजर आएंगे, जिसने जजों को खूब गुदगुदाया। नितेश ने पहले दिन से ही कई दिलों को जीता है और इस बार भी वो किसी से कम नहीं थे।

नितेश एक लंबा मोनोलॉग पेश करेंगे, जिसमें वो लॉकडाउन के दौरान लोगों की विभिन्न टिप्पणियों पर गौर करते हुए, कोविड में अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों की बड़ी शानदार मिमिक्री करेंगे। उन्होंने उन लोगों की भी नकल की, जो उस समय शादी के लिए उत्साहित थे, क्योंकि कम मेहमान होंगे और उन्हें ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

नितेश शेट्टी

इस दौरान राजकुमार राव ने कहा, “आपका एक्ट अद्भुत था, मुझे आप में एक एक्टर दिखाई देता है। जिस तरह से आप अपनी आवाज बदलते हैं, और बॉडी लैंग्वेज सामने लाते हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि आप पहले थिएटर का हिस्सा रहे होंगे।” उन्होंने नितेश के एक एक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि वो इस एक्ट से खुद को जोड़ सकते हैं। उन्होंने इस तरह का अद्भुत एक्ट प्रस्तुत करने के लिए अंत में नितेश को भी धन्यवाद दिया।

ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter