मुंबई में ‘ऐकलो रबारी’ का ट्रेलर लॉन्च, श्री देसाई फिल्म प्रोडक्शन की नई पेशकश

मुंबई में ऐकलो रबारी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, राजस्थानी संस्कृति और शिक्षा पर केंद्रित।

जे आर चौधरी
जे आर चौधरी Editorial Authority • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
August 31, 2025 • 11:59 PM
स
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
मुंबई में ‘ऐकलो रबारी’ का ट्रेलर लॉन्च, श्री देसाई फिल्म प्रोडक्शन की नई पेशकश
“मुंबई में ‘ऐकलो रबारी’ का ट्रेलर लॉन्च, श्री देसाई फिल्म प्रोडक्शन की नई पेशकश”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
31 Aug 2025
https://hindi.bollyorbit.com/ekalo-rabari-trailer-mumbai-launch
Copied
मुंबई में ‘ऐकलो रबारी’ का ट्रेलर लॉन्च, श्री देसाई फिल्म प्रोडक्शन की नई पेशकश
मुंबई में ‘ऐकलो रबारी’ का ट्रेलर लॉन्च, श्री देसाई फिल्म प्रोडक्शन की नई पेशकश

मुंबई, 31 अगस्त 2025: श्री देसाई फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ऐकलो रबारी का ट्रेलर मुक्ता सिनेमा, गोरेगांव, मुंबई में धूमधाम से लॉन्च किया गया। इस समारोह में फिल्म की पूरी टीम, जिसमें मुख्य अभिनेता और बॉलीवुड के खलनायक शिवा रघानी, निर्देशक गोपाल देसाई, दिनेश राजपुरोहित, प्रोडक्शन मैनेजर जे.पी. चौहान, अभिनेता भरत अजमानी, रेकोला पीआर के एमडी लक्ष्मण कुमार, और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल थीं, उपस्थित थीं। इसके अलावा, मुंबई के देवासी समाज और 36 कौम के लोग बड़ी संख्या में थिएटर में मौजूद थे, जो इस फिल्म के प्रति उत्साह को दर्शाता है। यह फिल्म राजस्थानी संस्कृति और शिक्षा के उत्थान पर केंद्रित है।

ऐकलो रबारी एक ऐसी फिल्म है जो रबारी समाज की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करती है और सामाजिक एकता का संदेश देती है। निर्देशक गोपाल देसाई ने कहा, “यह फिल्म हमारी संस्कृति को ऊपर उठाने का प्रयास है। आज का युग डिजिटल है, और हम इस माध्यम से बच्चों और युवाओं का मार्गदर्शन करना चाहते हैं।” उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए, दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों को एक प्रेरणादायक संदेश देगी, जो सभी को पसंद आएगा।

बॉलीवुड के मशहूर खलनायक शिवा रघानी, जिन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है, ने इस फिल्म को अपनी अब तक की सबसे अनूठी परियोजना बताया। उन्होंने कहा, “ऐकलो रबारी रबारी समाज की संस्कृति को गर्व के साथ प्रस्तुत करती है और यह 36 कौम के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है।” भाईसारा के रूपसिंहजी राठौड़ ने जोश के साथ कहा, “फिल्म का शीर्षक ऐकलो रबारी है, लेकिन रबारी अकेला नहीं है। हम सब एकसाथ हैं, और इस फिल्म को सिनेमाघरों में सफल बनाने की जिम्मेदारी हमारी है।”

जे आर चौधरी

जे आर चौधरी Editorial Authority • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

JR Choudhary is an entertainment and lifestyle journalist with 3 years of experience in covering celebrity news, film updates, fashion trends, and cultural stories. Known for blending credible reporting with an engaging style, JR brings sharp insights and a human touch to every story.

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter