“काव्या थापर के साथ शूटिंग करने का मेरा अनुभव बहुत अप्रतिम था ” – स्टेबिन बेन
मुंबई का सुहाना मानसून, मौसम के सबसे पसंदीदा गीत की मांग करता है। और वो कोई और गाना नहीं बल्कि “बारिश के दिन” होना चाहिए, जिसे प्रसिद्ध गायक, स्टेबिन बेन ने गाया है और अभिनेता पारस अरोड़ा के साथ प्रतिभाशाली सौंदर्य काव्या थापर अभिनीत हैं। यह मधुर गाना सिर्फ प्यार और केवल प्यार के बारे […]




मुंबई का सुहाना मानसून, मौसम के सबसे पसंदीदा गीत की मांग करता है। और वो कोई और गाना नहीं बल्कि “बारिश के दिन” होना चाहिए, जिसे प्रसिद्ध गायक, स्टेबिन बेन ने गाया है और अभिनेता पारस अरोड़ा के साथ प्रतिभाशाली सौंदर्य काव्या थापर अभिनीत हैं।
यह मधुर गाना सिर्फ प्यार और केवल प्यार के बारे में है, जहा काव्या जो काफी जुनून से प्यार करती है, लेकिन एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है, अपने प्यार को छोड़ने के वजहसे काफी दुखी महसूस करती है, लेकिन मानसून का शुक्रिया जो उसकी उड़ान को रद्द कर देता है और उसे अपने प्यार के साथ फिर से मिलाता है।
काव्या थापर और पारस अरोड़ा की ऑनस्क्रीन जोड़ी से प्यार करने लगे हैं प्रशंसक
प्रशंसकों द्वारा इस मधुर गाने की बहुत प्रशंसा हो रही है और वह काव्या थापर और पारस अरोड़ा की इस ऑनस्क्रीन नई जोड़ी से बिल्कुल प्यार करने लगे हैं। और इस ही वजहसे इस गाने को एक हफ्ते में लगभग 6 मिलियन व्यूज आ चुके है। निश्चित रूप से ही इस मधुर धुन को देखते हुए ऐसा होने वाला था, जिसे आप बस गुनगुनाना बंद नहीं कर सकते।
गीत को मिल रहे प्यार और सराहना के साथ, गायक स्टेबिन बेन ने अभिनेत्री के लिए प्यार की बौछार करते हुए कहा, “हमेशा की तरह काव्या के साथ काम करने का यह एक शानदार अनुभव था। यह पहली बार नहीं था जब हम एक साथ शूटिंग कर रहे थे क्योंकि हम पहले भी शूटिंग कर चुके हैं कुछ गानो का, लेकिन कुल मिलाकर अनुभव बहुत अप्रतिम है। वह अब तक मेरे सामने आए सबसे लाजवाब इंसान हैं, और जाहिर तौर पर एक उत्कृष्ट सह-कलाकार हैं।”
%20(6).jpg)































































