संजू राठौड़ का गाना 'सुंदरी' बना सेंसेशन

 “गुलाबी साड़ी” के बाद अब “सुंदरी” से छाए संजू राठौड़

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
September 13, 2025 • 8:25 PM
म
म्यूजिक
NEWS CARD
Logo
संजू राठौड़ का गाना 'सुंदरी' बना सेंसेशन
“संजू राठौड़ का गाना 'सुंदरी' बना सेंसेशन”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
13 Sep 2025
https://hindi.bollyorbit.com/sanju-rathod-s-song-sundari-becomes-sensation
Copied
संजू राठौड़ का गाना 'सुंदरी' बना सेंसेशन
संजू राठौड़ का गाना 'सुंदरी' बना सेंसेशन
मुंबई : मुंबई में आयोजित यूट्यूब फैनफेस्ट 2025 संगीत प्रेमियों के लिए यादगार रात साबित हुई। इस महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण बना युवा स्टार संजू राठौड़ का नया ट्रैक “सुंदरी”, जिसका धमाकेदार लाइव लॉन्च किया गया। हजारों दर्शकों के सामने पहले इस गाने का म्यूजिक वीडियो बड़े पर्दे पर दिखाया गया और उसके बाद संजू ने जब मंच पर लाइव परफॉर्म किया तो पूरा एरिना झूम उठा। परफॉर्मेंस के दौरान संजू ने अपने सुपरहिट गाने “गुलाबी साड़ी” और “शैकी” भी गाए, जिससे दर्शकों का जोश चरम पर पहुंच गया।
“सुंदरी” की खासियत
संजू राठौड़ ने इस गाने को खुद गाया और कंपोज़ किया है, जबकि इसे जी स्पार्क  ने प्रोड्यूस किया है। “सुंदरी” मराठी फोक की जड़ों को पॉप म्यूज़िक की ऊर्जा और आर एंड बी के स्मूद फ्लो के साथ जोड़ता है। दमदार विजुअल्स और एडवांस्ड वीएफएक्स इसे सिर्फ गाना नहीं, बल्कि विजुअल एक्सपीरियंस भी बनाते हैं।
लॉन्च पर संजू ने कहा, “‘गुलाबी साड़ी’ और ‘शैकी’ से मिले प्यार ने मुझे और बड़ा सोचने की प्रेरणा दी। ‘सुंदरी’ मेरे दिल के करीब है क्योंकि इसमें हमारी संस्कृति की झलक है और साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय श्रोताओं को भी आकर्षित करता है। यूट्यूब फैनफेस्ट जैसे मंच पर इसे लॉन्च करना बेहद खास था। हजारों लोगों को पहली बार लाइव ‘सुंदरी’ पर थिरकते देखना एक अविस्मरणीय पल था।”
 “सुंदरी” का भव्य प्रीमियर इस बात का सबूत है कि बिलीव कलाकारों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और उनकी कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस साल के यूट्यूब फैनफेस्ट में संजू राठौड़ के साथ कई लोकप्रिय हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें कुशा कपिला, फराह खान, पायल धरे, आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अंशु बिष्ट , करिश्मा गंगवाल , शक्ति मोहन और लिसा मिश्रा जैसे नाम शामिल रहे।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter