दर्शकों के लिए अनमिसेबल प्रोजेक्ट होगी ‘वॉर 2-ऋतिक रोशन 

इस फिल्म में ऋतिक, पैन-इंडियन सुपरस्टार एनटीआर के साथ एक नो-होल्ड्स-बार्ड, ब्लडी शोडाउन में आमने-सामने नजर आएंगे, जिसे वे सिनेमाघरों में एक बेहतरीन विजुअल स्पेक्टेकल बताते हैं।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
August 12, 2025 • 6:15 PM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
दर्शकों के लिए अनमिसेबल प्रोजेक्ट होगी ‘वॉर 2-ऋतिक रोशन 
“दर्शकों के लिए अनमिसेबल प्रोजेक्ट होगी ‘वॉर 2-ऋतिक रोशन ”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
12 Aug 2025
https://hindi.bollyorbit.com/unmissable-project-for-the-audience-will-be-war-2-hrithik-roshan
Copied
दर्शकों के लिए अनमिसेबल प्रोजेक्ट होगी ‘वॉर 2-ऋतिक रोशन 
दर्शकों के लिए अनमिसेबल प्रोजेक्ट होगी ‘वॉर 2-ऋतिक रोशन 
मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का मानना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘वॉर 2’, जो 14 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज हो रही है, दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में देखने लायक एक अनमिसेबल प्रोजेक्ट होगी।
इस फिल्म में ऋतिक, पैन-इंडियन सुपरस्टार एनटीआर के साथ एक नो-होल्ड्स-बार्ड, ब्लडी शोडाउन में आमने-सामने नजर आएंगे, जिसे वे सिनेमाघरों में एक बेहतरीन विजुअल स्पेक्टेकल बताते हैं।
ऋतिक ने कहा, “जब मैंने ‘वॉर’ में कबीर का किरदार निभाया था, तो जो प्यार और सराहना मुझे मिली, उसने मुझे ‘कहो ना... प्यार है’, ‘धूम 2’ और ‘कृष’ के समय मिले प्यार की याद दिला दी। इस बार मैं फिर से कबीर बनकर आ रहा हूं, और यह रोल निभाना मेरे लिए खुशी की बात है क्योंकि दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था। इस बार वह पहले से भी ज्यादा इंटेंस और दुविधा में है। बहुत ही इमोशनल। मुझे लगता है ‘वॉर 2’ कुछ ऐसा होगा जिसे मिस नहीं किया जा सकता।”
ऋतिक, जिन्होंने गंभीर चोटों से उबरकर यह फिल्म की है, कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट के लिए झेला हर दर्द और तकलीफ वाजिब थी। उन्होंने कहा, “यह मुश्किल था (दर्द और चोट से जूझते हुए काम करना)। हमने बहुत मेहनत की। ‘वॉर 2’ की शूटिंग के दौरान जो भी दर्द और चोटें झेलीं, वो सब इसके लायक थीं। कई बार सेट पर दर्द होता था तो सोचता था, क्या ये सब वाकई में वर्थ है? लेकिन अब जब लोगों का प्यार देख रहा हूं, तो जवाब है  हां, बिल्कुल।”
‘वॉर 2’ प्रतिष्ठित वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है, जिसने अब तक सिर्फ ब्लॉकबस्टर ही दी हैं।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter