सिंगर हरिहरण के बेटे के साथ फ़िल्म 'प्यार है तो है' से सिनेमा जगत में लॉन्च हो रही हैं अदाकारा पाणि कश्यप

रंगमंच पर जो कलाकार अपनी अदाकारी में निपुण होते हैं वे सिनेमा में अलग ही जलवा दिखाते हैं। एक ऐसी ही अदाकारा हैं पाणि कश्यप जिनका थिएटर से वर्षों का वास्ता रहा है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से रंगमंच पर भी दर्शकों की वाहवाही लूटी है। लोकप्रिय ड्रामा “आषाढ़ का एक दिन”  में तो उनकी अदाकारी […]

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
August 17, 2023 • 6:43 PM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
सिंगर हरिहरण के बेटे के साथ फ़िल्म 'प्यार है तो है' से सिनेमा जगत में लॉन्च हो रही हैं अदाकारा पाणि कश्यप
“सिंगर हरिहरण के बेटे के साथ फ़िल्म 'प्यार है तो है' से सिनेमा जगत में लॉन्च हो रही हैं अदाकारा पाणि कश्यप”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
17 Aug 2023
https://hindi.bollyorbit.com/actress-pani-kashyap-is-launching-in-the-cinema-world-with-the-film-pyaar-hai-to-hai-with-the-son-of-singer-hariharan
Copied
सिंगर हरिहरण के बेटे के साथ फ़िल्म 'प्यार है तो है' से सिनेमा जगत में लॉन्च हो रही हैं अदाकारा पाणि कश्यप
सिंगर हरिहरण के बेटे के साथ फ़िल्म 'प्यार है तो है' से सिनेमा जगत में लॉन्च हो रही हैं अदाकारा पाणि कश्यप
रंगमंच पर जो कलाकार अपनी अदाकारी में निपुण होते हैं वे सिनेमा में अलग ही जलवा दिखाते हैं। एक ऐसी ही अदाकारा हैं पाणि कश्यप जिनका थिएटर से वर्षों का वास्ता रहा है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से रंगमंच पर भी दर्शकों की वाहवाही लूटी है। लोकप्रिय ड्रामा “आषाढ़ का एक दिन”  में तो उनकी अदाकारी देखने लायक है। निर्देशक संजीव कुमार की शॉर्ट फ़िल्म द्वन्द में भी उनका रूबी का किरदार बहुत यादगार और असरदार रहा। इस शॉर्ट फ़िल्म को 80 लाख से भी अधिक व्यूज मिले हैं।

अब पाणी कश्यप अपकमिंग फ़िल्म “प्यार है तो है” से बिग स्क्रीन पर अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। इस फ़िल्म से मशहूर ग़ज़ल सिंगर हरिहरण के पुत्र   करण हरिहरण भी लॉन्च हो रहे हैं।
पाणि कश्यप को यह फ़िल्म ऑडिशन के बाद मिली थी और जब प्रोड्यूसर डायरेक्टर ने उनसे कहा कि उन्हें उनकी निम्मो मिल गई तो वह खुशी से फूली नहीं समाईं।

पाणि कश्यप कहती हैं “यह फ़िल्म मेरे लिए परफेक्ट लॉन्च पैड है। यह एक प्यारी सी प्रेम कहानी है। “प्यार है तो है” में मैंने निम्मो की भूमिका निभाई है और इस कैरेक्टर में उतरने के लिए बहुत सारी तैयारी की है। करण बहुत ही बढ़िया को ऎक्टर हैं।”

पाणि कश्यप उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला की रहने वाली हैं हालांकि उनका बचपन झारखंड के बोकारो में गुजरा है और वर्षों पहले वह पिता व परिवार के साथ सूरत शहर शिफ्ट हो गई थीं।

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed
favorite Follow us for the latest updates:
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter