मिस्टर और मिसेस एलएलबी: मचांडपुर की कोर्ट में एक पढ़े&लिखे भिखारी ने किया केस दर्ज

जब सबसे अमीर भिखारी ने दूसरे भिखारी के खिलाफ किया कोर्ट में केस दर्ज.. ‘द क्यू’ हिंदी टीवी चैनल पर 20 जून से शुरू हुआ गुदगुदाने वाला शो ‘मिस्टर और मिसेस एलएलबी’ घरों में ठहाकों की गूँज बढ़ाने के साथ अपना सफल एक महीना पूरा कर चुका है। अपने दिलचस्प और दर्शकों को खुद से […]

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026 Super Admin
July 19, 2022 • 3:58 PM  0
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
मिस्टर और मिसेस एलएलबी: मचांडपुर की कोर्ट में एक पढ़े&लिखे भिखारी ने किया केस दर्ज
“मिस्टर और मिसेस एलएलबी: मचांडपुर की कोर्ट में एक पढ़े&लिखे भिखारी ने किया केस दर्ज”
Favicon
Read more on hindi.bollyorbit.com
19 Jul 2022
https://hindi.bollyorbit.com/an-educated-beggar-filed-a-case-in-the-court-of-mr-and-mrs-llb-machandpur
Copied
मिस्टर और मिसेस एलएलबी: मचांडपुर की कोर्ट में एक पढ़े&लिखे भिखारी ने किया केस दर्ज
मिस्टर और मिसेस एलएलबी: मचांडपुर की कोर्ट में एक पढ़े&लिखे भिखारी ने किया केस दर्ज

जब सबसे अमीर भिखारी ने दूसरे भिखारी के खिलाफ किया कोर्ट में केस दर्ज..

‘द क्यू’ हिंदी टीवी चैनल पर 20 जून से शुरू हुआ गुदगुदाने वाला शो ‘मिस्टर और मिसेस एलएलबी’ घरों में ठहाकों की गूँज बढ़ाने के साथ अपना सफल एक महीना पूरा कर चुका है। अपने दिलचस्प और दर्शकों को खुद से जोड़ने वाले अजीबों-गरीब किस्सों ने अपने पिछले चारों हफ्तों में सभी को खूब गुदगुदाया है, जिसके एपिसोड्स अब पाँचवे हफ्ते की ओर बढ़ चले हैं। आपसी नोंक-झोंक के बीच से फुदकती हुई कोर्ट-कचहरी तक जा पहुँचने वाली मिया-बीवी के अजीबों-गरीब तालमेल की यह कहानी ‘द क्यू’ टीवी चैनल पर सोमवार से शुक्रवार, रात 9:00 बजे प्रसारित हो रही है।

एक के बाद एक बेमिसाल 20 एपिसोड्स की पेशकश करने के बाद कहानी के पाँचवे हफ्ते में गरीबों के सरदार की कहानी दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगी। तो किस्सा कुछ यूँ है कि एक पढ़ा-लिखा भिखारी बहुत मेहनत करने के बाद एक दिन अमीर बन जाता है। फिर कुछ ऐसा हो जाता है कि भीकू नाम का यह भिखारी कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाता है, जिसका कारण और कोई नहीं, बल्कि दूसरा भिखारी है। अब जिस भिखारी पर इस अमीर भिखारी ने केस दर्ज किया है, उसका नाम बीरा है। बीरा का मचांडपुर की कोर्ट में सुनवाई के लिए हाजिरी लगाना घरों में हँसी के बारूद छोड़ जाएगा।

इस मामले को लेकर एक बार फिर पति-पत्नी अनिरुद्ध और पायल आमने-सामने हैं। अपनी आपसी नोंक-झोंक को भूलकर किस तरह मिस्टर और मिसेस अग्रवाल इस बखेड़े को निपटाते हैं, यह देखना वाकई मजेदार होगा। ऊपर से जज राजिंदर चौधरी की भिखारियों और केस को लेकर असमंजस मजे को दोगुना करने का काम करेगी।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026 Super Admin

Popular Posts

1
अभिनेत्री निकिता रावल ने झेला एयर मॉरीशस के साथ अपना भयावह अनुभव
2
फिल्म लापता लेडीज ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, वीकेंड पर 6.36 करोड़ की शानदार कमाई की अपने नाम
3
अनदेखी 3 में लकी पाजी के अपने किरदार के लिए मिले समग्र प्यार के लिए वरुण भगत ने अपना आभार व्यक्त किया, जानिए कैसे किया प्रशंसकों का धन्यवाद
4
Women's Day 2024: ज्योति सक्सेना ने इस अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर कही एक एक ऐसी बात जिसे सुनकर आप भी मानने से नहीं कर पाएंगे इनकार
5
अनुपम खेर से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी तक! नेटिज़न्स ने विवेक रंजन अग्निहोत्री को 'द दिल्ली फाइल्स' में महात्मा गांधी और जिन्ना की भूमिका के लिए दिए दमदार सुझाव

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter