अश्विन महाराज का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'बारिश' दर्शकों को भाया
अश्विन महाराज का नया म्यूजिक वीडियो 'बारिश' रिलीज़, प्रिशा रोड्रिग्स की अदाओं वं सुंदर लोकेशनों की भावनात्मक प्रस्तुति।



मुंबई: बहुमुखी कलाकार अश्विन महाराज ने अपना ताज़ा रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'बारिश' जारी किया है, जिसे महाराज म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज़ किया गया। गाने में नवोदित अभिनेत्री प्रिशा रोड्रिग्स नजर आती हैं, जिन्होंने अपने अभिनय और आकर्षक अदाओं से श्रोताओं का ध्यान खींचा है। वीडियो को मिल रही सराहना दर्शाती है कि यह गाना मुख्यतः युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है, हालांकि इसकी भावनात्मक प्रस्तुति हर आयु वर्ग को जोड़ती है।
'बारिश' के निर्देशन और निर्माण की कमान खुद अश्विन महाराज ने संभाली है, जो इसके रचनात्मक पहलू को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। इस गीत के संगीत और बोल डीजे मोरे ने लिखे हैं, जबकि सुमधुर आवाज़ नितिन वॉक्स की है। म्यूजिक वीडियो के संपादन और कलर ग्रेडिंग की जिम्मेदारी सगीर चुडेशरा ने बेहतरीन ढंग से निभाई है, जिससे वीडियो की सिनेमैटोग्राफी और भावनात्मक गहराई बढ़ गई है।
वीडियो की शूटिंग खूबसूरत प्राकृतिक लोकेशनों पर की गई है, जहां बारिश की ताजगी और रोमांस को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बारिश की फुहारों, प्रेम के कोमल एहसास और सहज प्रेम कहानी को गीत के दृश्यों में बखूबी दर्शाया गया है। वीडियो की सरलता और सजीव प्रस्तुति दर्शकों को अपने साथ जोड़ लेती है।































































