ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज पर कल धूमधाम से निकली बिंदौरी

ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज के लिए बनाई गई राजस्थानी फिल्म बिंदौरी 28 अप्रैल को रिलीज हुई। इस मूवी का डायरेक्शन अनिल सैनी ने किया है। यह जानकारी मेकर्स की ओर से प्रेस वार्ता में दी गई। निर्देशक अनिल सैनी ने बताया कि यह फिल्म एक ऐसी कुप्रथा पर आधारित है, जिसमें विशेष समुदाय के बच्चों की […]

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
April 29, 2023 • 5:03 PM
स
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज पर कल धूमधाम से निकली बिंदौरी
“ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज पर कल धूमधाम से निकली बिंदौरी”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
29 Apr 2023
https://hindi.bollyorbit.com/bindauri-came-out-with-great-fanfare-on-ott-platform-stage-yesterday
Copied
ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज पर कल धूमधाम से निकली बिंदौरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज पर कल धूमधाम से निकली बिंदौरी

ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज के लिए बनाई गई राजस्थानी फिल्म बिंदौरी 28 अप्रैल को रिलीज हुई। इस मूवी का डायरेक्शन अनिल सैनी ने किया है। यह जानकारी मेकर्स की ओर से प्रेस वार्ता में दी गई।

निर्देशक अनिल सैनी ने बताया कि यह फिल्म एक ऐसी कुप्रथा पर आधारित है, जिसमें विशेष समुदाय के बच्चों की शादी में घोड़ी पर बिंदौरी नहीं निकालने दी जाती। इस मूवी का नायक इस प्रथा के खिलाफ आवाज उठाता है और कहता है कि वह अपनी शादी में बिंदौरी निकालेगा और वह भी ऐसी कि अब तक किसी ने नहीं निकाली। इसको बनाने के पीछे उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ लोगों काे जागरूक करना है।

फिल्म के लेखक हनुमान रतनू हैं। मेकअप संजय सेन का है। एडिट संदीप सैनी ने किया है। प्रोडक्शन सुनील ने देखा है और संगीत दिया है म्यूजिक करण सिंह ने। डीआई वर्क ममतेश ने संभाला है। मूवी में योगेश बालोत, राशि शर्मा, राजवीर गुर्जर, विनोद भट्ट, सोनम पाटनी, राजन पुरी, सनाया सैनी, धर्म राज, जोनी, राकेश कुमावत (मामा), रवि राठौड़, बाल कलाकार रावेल गौतम, डीओपी सुरेंद्र राज, हितेश सैनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed
favorite Follow us for the latest updates:
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter