सिने स्टार्स ने 'फ़िल्म फर्टेर्निटी अवार्ड नाइट' की बढ़ाई शोभा



मुम्बई : मुम्बई के लोखंडवाला स्थित सेलिब्रेशन क्लब में कुमार गौतम द्वारा एक भव्य पुरुस्कार समारोह "फ़िल्म फर्टेर्निटी अवार्ड नाइट 2023" का सफल आयोजन किया गया जहां फ़िल्म, टीवी और ओ टी टी के कई सेलेब्रिटीज़ नज़र आए जिन्हें इस सम्मान से नवाज़ा गया।
शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, उदित नारायण, अर्शी खान, धीरज कुमार, रवि गोसाईं, सुनील पाल, शैली प्रिया पाण्डेय, प्रीति पिंकी, पंकज बेरी, अंजन श्रीवास्तव, निधि उत्तम, जसलीन मथारू, पायल घोष,चिता यजनेश शेट्टी और फ़िल्म किसी का भाई किसी की जान के निर्देशक फरहाद सामजी सहित कई हस्तियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। कुमार गौतम एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित यह शाम वास्तव में काफी शानदार और यादगार रही जहां म्युज़िक, मस्ती और फैशन शो का जलवा भी नज़र आया। दीपा सेठ कुमार गौतम एंटरटेनमेंट की को-फाउंडर हैं।
रेखा राव की आवाज़ में भक्ति गीत के साथ दीप प्रज्वलित किया गया। उसके बाद गणेश वंदना हुई, जिसपर अद्भुत नृत्य प्रस्तूत किया गया। अर्शी खान इस समारोह में साड़ी पहनकर आई थीं और उनकी खूबसूरती इस ड्रेस में खिल रही थी।






























































