दीपिका पादुकोण का 'कल्की 2898 AD' ट्रेलर में नया रूप, माँ के रूप में एक्ट्रेस ने दिखाई अनोखी प्रतिभा

एक डायस्टोपियन शहर में सेट, दीपिका का किरदार भूरे रंग की कॉस्ट्यूम पहने हुए है। उनका अभिनय दिलों को छूता है, प्रशंसक कहते हैं, "रानी माँ बन रही है।" ट्रेलर में दीपिका मां की भावनाओं में जान फूंकते हुई नजर आ रही हैं।

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin
June 11, 2024 • 4:38 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
दीपिका पादुकोण का 'कल्की 2898 AD' ट्रेलर में नया रूप, माँ के रूप में एक्ट्रेस ने दिखाई अनोखी प्रतिभा
“दीपिका पादुकोण का 'कल्की 2898 AD' ट्रेलर में नया रूप, माँ के रूप में एक्ट्रेस ने दिखाई अनोखी प्रतिभा”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
11 Jun 2024
https://hindi.bollyorbit.com/deepika-padukones-new-look-in-kalki-2898-ad-trailer-the-actress-showed-her-unique-talent-as-a-mother
Copied
दीपिका पादुकोण का 'कल्की 2898 AD' ट्रेलर में नया रूप, माँ के रूप में एक्ट्रेस ने दिखाई अनोखी प्रतिभा
दीपिका पादुकोण का 'कल्की 2898 AD' ट्रेलर में नया रूप, माँ के रूप में एक्ट्रेस ने दिखाई अनोखी प्रतिभा
 
दीपिका पादुकोण स्टारर "कल्कि 2898 AD" का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही ऑडियंस, इंडस्ट्री, क्रिटिक्स और एक्ट्रेस के फैंस एक्साइटमेंट से भर गए हैं। अपनी वर्सेटाइल परफॉर्मेंस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर सुपरस्टार ने इस मच अवेटेड फिल्म में अपनी नई भूमिका से सभी को फिर से चौंका दिया है। उन्होंने अपनी मातृत्व की कोमलता को खूबसूरत तरीके से पेश किया है।दीपिका जब भी स्क्रीन पर आती हैं तब हर पल उनकी मौजूदगी से मजबूत हो जाते हैं।
 
दीपिका के नए पोस्टर के रिलीज़ के बाद, मेकर्स ने एक शानदार ट्रेलर लॉन्च किया है। ट्रेलर न सिर्फ सभी को समय में अपने साथ पीछे ले जाता है बल्कि दीपिका के बदलते लुक से भी सभी को चौंका देता है। एक डायस्टोपियन शहर में सेट, दीपिका का किरदार भूरे रंग की कॉस्ट्यूम पहने हुए है। उनका अभिनय दिलों को छूता है, प्रशंसक कहते हैं, "रानी माँ बन रही है।" ट्रेलर में दीपिका मां की भावनाओं में जान फूंकते हुई नजर आ रही हैं।
 
छोटे हेयरस्टाइल और कम से कम मेकअप में, दीपिका ट्रेलर में एकदम रीयल और पावरफुल एनर्जी दिखाती नजर आ रही हैं।  यह उनके हमेशा की तरह नजर आने वाले ग्लैमरस लुक से हटके है, जिसके बारे में फैंस खूब सारी तारीफ कर रहे हैं। अब जब हम उनके किरदार के बारे में और जाने का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में एक्ट्रेस असल जिंदगी में भी मां बनने के अपने सफर को पर्दे पर लेकर आ रही हैं, जिसे देखना अपने आप में खास होने वाला है।
 
'कल्कि 2898 AD' में दीपिका एक दमदार भूमिका में नजर आ रही हैं, जहां उनका किरदार उथल उथल के बीच  शांति लाता है।  उन्हें ऑन-स्क्रीन मां होने की बारीकियां दिखाते देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। उनका नया लुक सिर्फ देखने में आकर्षक नहीं है, बल्कि यह एक गहरे और कॉमोलेक्स किरदार की तरफ भी इशारा करता है।
 
जैसा कि फैन्स विजुअल स्पेक्टेकल के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में ट्रेलर ने दीपिका की एक और शानदार परफॉर्मेंस के लिए स्टेज सेट कर दिया है। उनके शानदार नए लुक और फिल्म के दिलचस्प आधार के साथ, 'कल्कि 2898 AD' एक ऐसा सिनेमाई अनुभव होने का वादा करती है, जो ऑडियंस को उत्साहित करने वाली है।
Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter