अपनी फिल्म कहां शुरू कहां खत्म का प्रमोशन करने जयपुर आए ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी

इस फ़िल्म में ध्वनि के साथ आशिम गुलाटी नज़र आयेंगे जो फ़िल्म “जी करदा” और “मर्डर मुबारक” में अभिनय कर चुके हैं। सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी को एक नया मोड़ देने का वादा करती है।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
September 8, 2024 • 10:42 AM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
अपनी फिल्म कहां शुरू कहां खत्म का प्रमोशन करने जयपुर आए ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी
“अपनी फिल्म कहां शुरू कहां खत्म का प्रमोशन करने जयपुर आए ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
8 Sep 2024
https://hindi.bollyorbit.com/dhvani-bhanushali-and-aashim-gulati-came-to-jaipur-to-promote-their-film-kahan-shuru-kahan-khatam
Copied
अपनी फिल्म कहां शुरू कहां खत्म का प्रमोशन करने जयपुर आए ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी
अपनी फिल्म कहां शुरू कहां खत्म का प्रमोशन करने जयपुर आए ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी

लोकप्रिय पॉप स्टार ध्वनि भानुशाली आगामी फिल्म "कहाँ शुरू कहां खतम” से अपना स्क्रीन डेब्यू करने जा रही हैं। 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही इस पहली फिल्म में ध्वनि भानुशाली आशिम गुलाटी के साथ अभिनय करती नज़र आएंगी।अपने धमाकेदार गानों से दर्शकों का दिल जीत चुकी ध्वनि के अभिनय का दर्शकों को इंतज़ार है।

लुका छुपी, मिमी, ज़रा हटके ज़रा बचके और आने वाली फिल्म छावा जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में पहचान बना चुके लक्ष्मण उतेकर विनोद भानुशाली, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली के साथ इस फ़िल्म के निर्माता हैं।फ़िल्म का निर्माण भानुशाली स्टूडियोज़ लिमिटेड और कठपुतली क्रियेसंस के बैनर पर किया गया है। ध्वनि ने जयपुर में आज मीडिया को बताया कि यह फ़िल्म  भारत के एक छोटे से गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो दर्शकों को कई यादगार क्षणों और हंसी से लोटपोटकर देने वाले दृश्यों से भरपूर मनोरंजन करेगी। फ़िल्म की कहानी एक कपल के परिवार और उनकी शादी के इर्द-गिर्द घूमती हैं। मैं इस फ़िल्म में एक भगोड़ी दुल्हन का किरदार कर रही हूँ जबकि अशीम एक शादी में ख़लल डालने  वाले की भूमिका में है। फ़िल्म में प्यार और कॉमेडी की भरपूर डोज़ है। 

इस फ़िल्म में ध्वनि के साथ आशिम गुलाटी नज़र आयेंगे जो फ़िल्म “जी करदा” और “मर्डर मुबारक” में अभिनय कर चुके हैं। सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी को एक नया मोड़ देने का वादा करती है। फिल्म में सुप्रिया पिलगांवकर, राकेश बेदी, सोनाली सचदेव, राजेश शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा, चितरंजन त्रिपाठी, विक्रम कोचर, हिमांशु कोहली और विकास वर्मा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter