सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में अर्चना पूरन सिंह के साथ होगी डॉक्टर मशहूर गुलाटी की ‘हसीन’ नोकझोंक

जब ‘क्वीन ऑफ लाफ्टर’ की बात हो, तो जो सबसे पहला और एकमात्र नाम दिमाग में आता है, वो हैं अर्चना पूरन सिंह! सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कॉमेडी शो इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में जज के रूप में नजर आने वाली अर्चना दर्शकों की पसंदीदा रही हैं, जो न सिर्फ एक जज के रूप में जानी […]

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026 मुख्य संपादक
July 28, 2022 • 1:31 AM
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में अर्चना पूरन सिंह के साथ होगी डॉक्टर मशहूर गुलाटी की ‘हसीन’ नोकझोंक
“सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में अर्चना पूरन सिंह के साथ होगी डॉक्टर मशहूर गुलाटी की ‘हसीन’ नोकझोंक”
Favicon
Read more on hindi.bollyorbit.com
28 Jul 2022
https://hindi.bollyorbit.com/dr-mashoor-gulatis-hilarious-fight-with-archana-puran-singh-in-sony-tvs-indias-laughter-champion
Copied
सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में अर्चना पूरन सिंह के साथ होगी डॉक्टर मशहूर गुलाटी की ‘हसीन’ नोकझोंक
सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में अर्चना पूरन सिंह के साथ होगी डॉक्टर मशहूर गुलाटी की ‘हसीन’ नोकझोंक

जब ‘क्वीन ऑफ लाफ्टर’ की बात हो, तो जो सबसे पहला और एकमात्र नाम दिमाग में आता है, वो हैं अर्चना पूरन सिंह! सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कॉमेडी शो इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में जज के रूप में नजर आने वाली अर्चना दर्शकों की पसंदीदा रही हैं, जो न सिर्फ एक जज के रूप में जानी जाती हैं, बल्कि अपनी जिंदादिली और जोरदार हंसी के लिए भी मशहूर हैं!

अर्चना पूरन सिंह पर फिदा हो जाएंगे डॉ. गुलाटी

इस रविवार को हंसी के समुंदर में गोते लगाने जा रहे हैं देश के चहेते डॉ. मशहूर गुलाटी उर्फ आपके अपने सुनील ग्रोवर, जो अर्चना की हंसी की गूंज में कहीं अपना दिल खो बैठेंगे! शो के सेट पर पहुंचते ही डॉ. गुलाटी अर्चना पूरन सिंह पर फिदा हो जाएंगे। वो जज शेखर सुमन और कंटेस्टेंट्स को हैरान करते हुए जज अर्चना के साथ बड़ी मजेदार बातें करते नजर आएंगे।

डॉक्टर का कोट पहने और अपना सिग्नेचर ग्रे विग लगाए डॉ. मशहूर गुलाटी के रूप में सुनील ग्रोवर अपनी गुदगुदाने वालीं पंचलाइनों के साथ सभी की यादें ताजा कर देंगे। ये कॉमेडियन हर जगह जल्दी पहुंचने और बाकी लोगों के बीच भारत में चिकित्सा पद्धतियों का चेहरा होने पर बड़े मजेदार एक्ट्स पेश करेंगे और सबका खूब मनोरंजन करेंगे। इतना ही नहीं, पूरे शो के दौरान  डॉ. गुलाटी एक दीवाने की तरह अर्चना पूरन सिंह को निहारते नजर आएंगे और अपनी मीठी-मीठी बातों से सभी को गुदगुदाएंगे। 

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026 मुख्य संपादक

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter