टीम ‘नागबंधम’ ने शुरू की देशव्यापी अनंत पद्मनाभ स्वामी रथ यात्रा, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

‘नागबंधम’ फिल्म की टीम ने हैदराबाद में अनंत पद्मनाभ स्वामी रथ यात्रा का शुभारंभ किया। भव्य प्रतिमा अनावरण के साथ संस्कृति और आस्था को जोड़ने वाली यह पहल 3 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म को नई ऊंचाई देगी।

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin
June 14, 2026 • 10:36 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
टीम ‘नागबंधम’ ने शुरू की देशव्यापी अनंत पद्मनाभ स्वामी रथ यात्रा, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण
“टीम ‘नागबंधम’ ने शुरू की देशव्यापी अनंत पद्मनाभ स्वामी रथ यात्रा, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com/s/b83e5f
14 Jun 2026
https://hindi.bollyorbit.com/s/b83e5f
Copied
टीम ‘नागबंधम’ ने शुरू की देशव्यापी अनंत पद्मनाभ स्वामी रथ यात्रा, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण
टीम ‘नागबंधम’ ने शुरू की देशव्यापी अनंत पद्मनाभ स्वामी रथ यात्रा, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

हैदराबाद:  सिनेमा, संस्कृति और आध्यात्मिकता के अद्भुत संगम का नज़ारा उस समय देखने को मिला जब आगामी पैन इंडिया एपिक फैंटेसी फ़िल्म ‘नागबंधम’  की टीम ने हैदराबाद में अनंत पद्मनाभ स्वामी रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ किया। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले शुरू की गई यह अनूठी पहल केवल एक प्रमोशनल कैंपेन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से लोगों को जोड़ने का प्रयास है।

इस विशेष अवसर पर भगवान अनंत पद्मनाभ स्वामी की भव्य प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। आकर्षक शिल्पकला और दिव्य आभा से सजी यह प्रतिमा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं, फिल्म प्रेमियों और मेहमानों ने इस दिव्य क्षण का साक्षी बनकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।

तेज़ बारिश के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए फ़िल्म के मुख्य अभिनेता वीराट कर्णा ने कहा, “पिछले दो वर्षों से हमारी पूरी टीम ने इस फ़िल्म के लिए दिन-रात मेहनत की है। जिस तरह आपने इस आयोजन को अपना आशीर्वाद दिया है, उसी तरह 3 जुलाई को सिनेमाघरों में जाकर हमारी फ़िल्म को भी अपना प्यार और समर्थन दें। इस रथ यात्रा के माध्यम से हम देश के कई शहरों में जाएंगे और उम्मीद है कि दर्शक ‘नागबंधम’ को भी उतना ही प्यार देंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं निर्देशक अभिषेक नामा का आभारी हूं जिन्होंने मुझे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया। हमारे निर्माता निशिता नागिरेड्डी और किशोर अन्नापुरेड्डी भले ही नए हों, लेकिन उन्होंने जिस साहस और विश्वास के साथ इस बड़े प्रोजेक्ट का साथ दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है। मैं अपनी सह-कलाकार नभा का भी धन्यवाद करता हूं।”

Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin

Popular Posts

1
अभिनेत्री निकिता रावल ने झेला एयर मॉरीशस के साथ अपना भयावह अनुभव
2
फिल्म लापता लेडीज ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, वीकेंड पर 6.36 करोड़ की शानदार कमाई की अपने नाम
3
अनदेखी 3 में लकी पाजी के अपने किरदार के लिए मिले समग्र प्यार के लिए वरुण भगत ने अपना आभार व्यक्त किया, जानिए कैसे किया प्रशंसकों का धन्यवाद
4
Women's Day 2024: ज्योति सक्सेना ने इस अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर कही एक एक ऐसी बात जिसे सुनकर आप भी मानने से नहीं कर पाएंगे इनकार
5
अनुपम खेर से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी तक! नेटिज़न्स ने विवेक रंजन अग्निहोत्री को 'द दिल्ली फाइल्स' में महात्मा गांधी और जिन्ना की भूमिका के लिए दिए दमदार सुझाव

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter