पठान से फाइटर तक: दीपिका पादुकोण का रिपब्लिक डे धमाका

इस देशभक्ति के मौके पर दीपिका की पिछली सफलताओं ने स्तर ऊंचा कर दिया है, और फैंस यह देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि "फाइटर" उनकी शानदार फिल्मोग्राफी में किस तरह से चारचांद लगाता है।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
January 23, 2024 • 4:34 PM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
पठान से फाइटर तक: दीपिका पादुकोण का रिपब्लिक डे धमाका
“पठान से फाइटर तक: दीपिका पादुकोण का रिपब्लिक डे धमाका”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
23 Jan 2024
https://hindi.bollyorbit.com/from-pathan-to-fighter-deepika-padukones-republic-day-blast
Copied
पठान से फाइटर तक: दीपिका पादुकोण का रिपब्लिक डे धमाका
पठान से फाइटर तक: दीपिका पादुकोण का रिपब्लिक डे धमाका
 
बॉलीवुड दिवा दीपिका पादुकोण के लिए पिछला साल उनके करियर में एक बड़ा चैप्टर रहा है। साल की शुरुआत में पठान और साल के अंत में जवान जैसी दो बड़ी रिलीज ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2200 करोड़ की कमाई अपने नाम की, जिससे दीपिका पादुकोण सफलता के साथ एक अलग स्तर पर पहुंच गईं हैं।
 
अब जब दीपिका की मच अवेटेड फिल्म फाइटर 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है, ऐसे में दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। वह असल में एक बड़ी हीरोइन हैं, जो बड़ी फिल्में कर रही हैं।
 
बात करें 25 जनवरी 2023 की जब दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ पठान के जरिए दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। इस जबरदस्त थ्रिलर ने न सिर्फ की कल्पना को छुआ था, बल्कि भारत की न्यूमेरो यूनो के रूप में दीपिका की स्थिति को भी मजबूत किया। उसी साल जवान के साथ, वह एक ही साल में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 2200 करोड़ का आंकड़ा भी पार करने वाली एक्ट्रेस बन गई। फिल्म की सफलता ने उनके द्वारा अलग -अलग तरह के किरदारों को चुनने की काबिलियत पर भी रोशनी डाली और कैसे उन्होंने उन किरदारों में योगदान दे रही हैं।
 
जैसे-जैसे "फाइटर" की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, फैंस और इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों के बीच उत्साह साफ देखी जा रही है।  सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म न सिर्फ भारत की पहली एरियल एक्शन एंटरटेनर है, बल्कि दीपिका पादुकोण की ऋतिक रोशन के साथ पहली ऑनस्क्रीन साझेदारी भी है।  दोनों की शानदार केमिस्ट्री और एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन के वादे ने देश और दुनिया भर के सिनेप्रेमियों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
 
दर्शकों से जुड़ने और यादगार प्रदर्शन करने की दीपिका की क्षमता उनके करियर की लगातार विशेषता रही है।
 
इस देशभक्ति के मौके पर दीपिका की पिछली सफलताओं ने स्तर ऊंचा कर दिया है, और फैंस यह देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि "फाइटर" उनकी शानदार फिल्मोग्राफी में किस तरह से चारचांद लगाता है।
 
 ये फ़िल्में इस बात का सबूत हैं कि दीपिका पादुकोण किस तरह से 'बड़े फ़िल्मों की बड़ी हीरोइन' हैं।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter