‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में सेंसेशनल सोमांश का जलवा, मां के अटूट साथ ने दिखाई उड़ान की राह

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ केवल बच्चों के प्रतिभा मंच भर नहीं है, बल्कि यह उन माताओं की निस्वार्थ ममता और अटूट समर्थन का उत्सव भी है जो अपने बच्चों के सपनों को उड़ान देने में सबसे बड़ी ताकत बनती हैं।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
July 16, 2025 • 12:04 PM
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में सेंसेशनल सोमांश का जलवा, मां के अटूट साथ ने दिखाई उड़ान की राह
“‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में सेंसेशनल सोमांश का जलवा, मां के अटूट साथ ने दिखाई उड़ान की राह”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
16 Jul 2025
https://hindi.bollyorbit.com/sensational-somnsh-shines-in-super-dancer-chapter-5-mothers-unwavering-support-showed-him-the-path-to-flight
Copied
‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में सेंसेशनल सोमांश का जलवा, मां के अटूट साथ ने दिखाई उड़ान की राह
‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में सेंसेशनल सोमांश का जलवा, मां के अटूट साथ ने दिखाई उड़ान की राह
मुंबई  : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ केवल बच्चों के प्रतिभा मंच भर नहीं है, बल्कि यह उन माताओं की निस्वार्थ ममता और अटूट समर्थन का उत्सव भी है जो अपने बच्चों के सपनों को उड़ान देने में सबसे बड़ी ताकत बनती हैं। सोशल मीडिया पर इन छोटे-छोटे डांसिंग स्टार्स के परफॉर्मेंस को लाखों लोग देख और पसंद कर रहे हैं, यह साबित करते हुए कि दिल जीतने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। उतराखंड के रामनगर से आए सेंसेशनल सोमांश डंगवाल के लिए भारत के सबसे बड़े डांसिंग मंच तक का सफर उसकी मां की हिम्मत और बिना शर्त प्यार की बदौलत ही मुमकिन हो पाया है।
सेंसेशनल सोमांश के लिए उसकी मां कंचन डंगवाल सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी हैं। वह कहती हैं,"मैं कभी भी घर से बाहर निकलने से डरती थी। रामनगर जैसे छोटे शहर में तो सूर्यास्त के बाद बाहर जाना भी असुरक्षित लगता था। लेकिन अपने बेटे के सपने के लिए मैंने सारे डर पीछे छोड़ दिए, अपना शहर छोड़ा और मुंबई जैसे बड़े शहर में आ गई। एक मां अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। आज मुझे गर्व है कि सोमांश 'सुपर डांसर चैप्टर 5' जैसे बड़े मंच पर नजर आएगा। मुझे उसके टैलेंट पर पूरा भरोसा है और मैं हमेशा उसके साथ हूं।"
सोमांश इस बात को लेकर भावुक हो गया और उसने कहा, "मुझे खुद को बहुत भाग्यशाली लगता है कि मेरी मम्मी हमेशा मेरे साथ हैं। मुझे पता है कि उनके लिए घर छोड़कर एक नए शहर में आना आसान नहीं था। लेकिन वह ये सब मेरे लिए कर रही हैं, और उनका प्यार ही मुझे हर दिन अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करता है ताकि मैं उन्हें गर्व महसूस करा सकूं।"
यह मां-बेटे की कहानी एक बार फिर याद दिलाती है कि हर छोटे कलाकार के पीछे एक शांत नायक होता है – एक मां, जो अपने बच्चे के साथ सपने देखती है और उन्हें साकार करने की हिम्मत देती है।  ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’, शुरू हो रहा है 19 जुलाई से, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter