क्या भाजपा में शामिल होंगी पाखी हेगड़े!

पाखी हेगड़े का जन्म 7 जून को हुआ था। उन्होंने टीवी धारावाहिक "मैं बनूंगी मिस इंडिया" से शुरुआत की और कई भोजपुरी, मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है,

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin
August 20, 2025 • 6:17 PM  0
सेलेब्स
NEWS CARD
Logo
क्या भाजपा में शामिल होंगी पाखी हेगड़े!
“क्या भाजपा में शामिल होंगी पाखी हेगड़े!”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
20 Aug 2025
https://hindi.bollyorbit.com/will-pakhi-hegde-join-the-bjp
Copied
क्या भाजपा में शामिल होंगी पाखी हेगड़े!
क्या भाजपा में शामिल होंगी पाखी हेगड़े!
मुंबई  :  भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने आज बिहार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद, पाखी हेगड़े के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
पाखी कहती है  "आज भगवान बुद्ध की धरती, पटना, जो मेरी कर्मभूमि भी है, सौभाग्य से , भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के चाणक्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री, कुशल राजनीतिज्ञ, संगठन शिल्पकारी, मृदभाषी, आदरणीय अभिभावक, श्री सम्राट चौधरी जी से मिलके आशीर्वाद लिया। उनका मार्गदर्शन मिला। सम्राट जी के नेतृत्व में हमारा बिहार और हमारे बिहार की माताएं, बहनें और युवा भाइयों का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में नजर आता है। “सबका साथ, सबका विकास” जैसी इनकी नीतियों से मैं बहुत प्रभावित हूँ। धन्यवाद, सादर आभार श्री सम्राट चौधरी जी।"
पाखी हेगड़े का जन्म 7 जून को हुआ था। उन्होंने टीवी धारावाहिक "मैं बनूंगी मिस इंडिया" से शुरुआत की और कई भोजपुरी, मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है, जिनमें निहुरहा रिक्शावाला, सात सहेलियां, निहुरहा चलल ससुरल, निहुरहा हिंदुस्तानी, सात ना गत, काला सच आदि शामिल हैं।
पाखी हेगड़े भोजपुरी इंडस्ट्री की एकमात्र कलाकार हैं जो इतनी पढ़ी-लिखी हैं और उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई है।
पाखी हेगड़े की भाजपा में शामिल होने की चर्चा इससे पहले भी होती रही हैं। उनका भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मेलजोल रहा है और कई मौकों पर मोदी जी और योगी जी का समर्थन करते हुए पाया गया है। पाखी हेगड़े की भाजपा में शामिल होने की खबरें अब चर्चा में है। देखना यह है कि यह खबरें कितनी सच हैं और इसका उनके कैरियर पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter