रोमांच , रहस्य और ट्विस्ट से भरी 'गिन के दस' 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

निर्देशक सरीष  सुधाकरन फिल्म के बारे में बताते है , 'फिल्म "गीन के दस" मेरा जूनून है। मैं चाहता हूँ कि थिएटर में आया हर शख्स शुरू से अंत तक कहानी में जुड़कर रहे । मैंने अपनी पूरी मेहनत से दिल लगाकर यह फिल्म बनाई है।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
February 9, 2024 • 3:46 PM
स
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
रोमांच , रहस्य और ट्विस्ट से भरी 'गिन के दस' 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
“रोमांच , रहस्य और ट्विस्ट से भरी 'गिन के दस' 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
9 Feb 2024
https://hindi.bollyorbit.com/gin-ke-dus-full-of-thrill-mystery-and-twist-will-be-released-in-theaters-on-march-15-2024
Copied
रोमांच , रहस्य और ट्विस्ट से भरी 'गिन के दस' 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
रोमांच , रहस्य और ट्विस्ट से भरी 'गिन के दस' 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
मुंबई   : हिंदी फ़िल्मों में इन दिनो एक्सपेरिमेंटल  फ़िल्मों का दौर हैं  युवा लेखक निर्देशक सरीष  सुधाकरन  की फ़िल्म एक सायकोलिज़िकल  ड्रामा फ़िल्म हैं जो दर्शकों को शुरूवात से अंत तक बांध कर रखेगी । रोमांच , रहस्य और ट्विस्ट से भरपूर फिल्म 'गिन  के दस'  का ट्रेलर रिलिज़ किया हैं  फ़िल्म के ट्रेलर में कई रहस्यमय घटनायें और किरदार देख सकते हैं फ़िल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
 
निर्माता निर्देशक सरीष  सुधाकरन इस फिल्म में लेखक, छायाकार और संगीतकार भी  है। अपने इन बहुआयामी भूमिका के साथ निर्देशक दर्शकों को साज़िश और धोखे से भरी रहस्यमय कहानी के साथ भरपूर मनोरंजन प्रस्तुत करेंगे है।  
 
फिल्म की शूटिंग पालघर और पनवेल में की गई है। वहा के मनोरम दृश्यों को फिल्म में बहुत खूबसूरती से फिल्माया है। फिल्म की कहानी वर्ष1991 में मध्य भारत में एक फार्म हाउस में घटी दर्दनाक घटना है। जहाँ एक ऐसा शख्स है , जो हत्या करने के बाद रहस्यमय तरीकेसे निशान छोड़ जाता है। फिल्म में पीड़िता के दोस्त जब घटना स्थल पर पहुंचते है, धीरे धीरे रहस्य की परतें खुलती जाती है। साथ ही विश्वासघाती चेहरें भी सामने आते जाते है।
 
द इंडी फ़ार्म केबैनर तले निर्मित , "गिन के दस" फिल्म दर्शकों को थ्रिलर से भरा सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगा। फिल्म में अविनाश गुप्ता, तृषाना गोस्वामी, हिमांशु शेखर, संजना देशमुख, अनिका आर्य, जाहिद अहमद खान, अनिकेत जाधव, कैलाश पाल और मुस्कान खुराना जैसे कलाकारों ने फिल्म की कहानी में उलझे जटिल किरदारों को जीवंत कर दिया है। फिल्म में दिखाए गए दोस्त वाकई में दोस्त है या फिर विश्वासघात करनेवाले चेहरे इसके लिए दर्शकों को फ़िल्म देखनी पड़ेगी । फिल्म के  संवाद अमजद अली द्वारा लिखे गए है।
 
निर्देशक सरीष  सुधाकरन फिल्म के बारे में बताते है , 'फिल्म "गीन के दस" मेरा जूनून है। मैं चाहता हूँ कि थिएटर में आया हर शख्स शुरू से अंत तक कहानी में जुड़कर रहे । मैंने अपनी पूरी मेहनत से दिल लगाकर यह फिल्म बनाई है।  यह एक सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म है तो दर्शक  थिएटर आकर इस फिल्म के सस्पेंस को देखे ।' फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का वितरण जय विरात्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा किया है।
 
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter