पंजाबी फ़िल्म 'मौजां ही मौजां' को हिंदी दर्शक भी ख़ूब पसंद करेंगे-सलमान खान

सलमान खान ने लॉन्च किया कॉमेडी फ़िल्म 'मौजां ही मौजां' का मज़ेदार ट्रेलर

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
September 27, 2023 • 5:49 PM
स
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
पंजाबी फ़िल्म 'मौजां ही मौजां' को हिंदी दर्शक भी ख़ूब पसंद करेंगे-सलमान खान
“पंजाबी फ़िल्म 'मौजां ही मौजां' को हिंदी दर्शक भी ख़ूब पसंद करेंगे-सलमान खान”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
27 Sep 2023
https://hindi.bollyorbit.com/hindi-audience-will-also-like-punjabi-film-maujaan-hi-maujaan-salman-khan
Copied
पंजाबी फ़िल्म 'मौजां ही मौजां' को हिंदी दर्शक भी ख़ूब पसंद करेंगे-सलमान खान
पंजाबी फ़िल्म 'मौजां ही मौजां' को हिंदी दर्शक भी ख़ूब पसंद करेंगे-सलमान खान
मुंबई : जल्द ही देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही पंजाबी फ़िल्म 'मौजां ही मौजां' का हंसी से भरपूर ट्रेलर आज मुम्बई में लॉन्च कर दिया गया. इस मौके पर सलमान ख़ान विशेष मेहमान के तौर पर मौजूद थे जिन्होंने ना सिर्फ़ फ़िल्म के कास्ट और क्रू की तारीफ़ की, बल्कि उन्होंने पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री की भी तारीफ़ों के भी पुल बांधे. 
     गिप्पी ग्रेवाल, अमरदीप ग्रेवाल और ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन्स की पेशकश 'मौजां ही मौजां' में एक कॉमेडी व मज़ेदार फ़िल्म के सभी तत्व मौजूद हैं और यह दर्शकों को हंस-हंसाकर लोट-पोट होने पर मजबूर कर देगी. इस फ़िल्म में गिप्पी ग्रेवाल, बिन्नू ढिल्लों और करमजीत अनमोल मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फ़िल्म का निर्देशन स्मीप कांग ने किया है जो एक से बढ़कर एक हिट पंजाबी फ़िल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. उनकी गिनती पंजाबी फ़िल्मों के सबसे बड़े निर्देशकों में की जाती है.
    फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान ख़ान बेहद ख़ुशनुमां मूड में नज़र आ रहे थे. उन्होंने फ़िल्म के तमाम कलाकारों और फ़िल्म‌‌ से जुड़े सभी सदस्यों की जमकर तारीफ़‌ की और इस बात को रेखांकित किया कि किस तरह से पंजाबी फ़िल्में दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना रही हैं. उन्होंने‌ इस बात की भी उम्मीद जताई कि 'मौजां ही मौजां' न सिर्फ़ पंजाबी दर्शकों को पसंद आएगी, बल्कि इसे हिंदी दर्शक भी ख़ूब पसंद करेंगे.
     सलमान खान‌ ने कहा कि आज की तारीख़ में ये मायने नहीं रखता है कि फ़िल्म किस भाषा में बनी है और जो बात सबसे ज़्यादा मायने रखती है, वो है कि फ़िल्म का कंटेट कैसा है और अगर फ़िल्म अच्छी है तो इसे दर्शक ज़रूर देखेंगे. मीडिया द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में सलमान ख़ान ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो एक दिन ज़रूर किसी पंजाबी फ़िल्म में काम करना पसंद करेंगे.
जब सलमान ख़ान को इस बात की याद दिलाई गई कि गिप्पी ग्रेवाल और निर्देशक स्मीप कांग  की पिछली 'कैरी ऑन जट्टा 3' ने बॉक्स ऑफ़िस के‌ सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ₹100 से ज़्यादा का कारोबार किया था तो‌ सलमान ने इस पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा जल्द ही न्यूनतम आंकड़ा साबित होगा और 400-500-600 करोड़ रुपये का कारोबार पंजाबी, हिंदी और सभी इंडस्ट्री का एक नया मानक बन जाएगा. ख़ास बात है कि लोग अब एक बार फिर से सिनेमाघरों की ओर लौटने लगे हैं."
  'मौजां ही मौजां' में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अभिनेता और फ़िल्म के निर्माताओं में से एक गिप्पी ग्रेवाल ने फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान‌ की मौजूदगी, फ़िल्म के कास्ट और क्रू की हौसलअफ़जाई करने और पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री की तारीफ़ करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. 
     गिप्पी ग्रेवाल ने आगे कहा, "मौजां ही मौजां' में एक अच्छी और मनोरंजन फ़िल्म के सभी तत्व मौजूद हैं और यह एक ऐसी मज़ेदार फ़िल्म है जो आम दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है.‌ उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी पिछले फ़िल्मों की तरह ही उनकी अगली फ़िल्म को भी दर्शकों द्वारा ख़ूब पसंद किया जाएगा."
    मौजां ही मौजां' फ़िल्म की कहानी तीन भाईयों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनमें से एक गूंगा है, दूसरा बहरा है जबकि तीसरा भाई नेत्रहीन है. इस फ़िल्म की कहानी और पटकथा वैभव और श्रेया ने साझा रूप से लिखी है जबकि फ़िल्म के संवाद लेखक नरेश कथूरीया हैं.  'मौजां ही मौजां' 20 अक्तूबर, 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter