होम्बले फिल्म्स ने की 'बघीरा' के रिलीज़ डेट की घोषणा!  31 अक्टूबर 2024 को होगी रिलीज़

होम्बले फिल्म्स अभी भी दर्शकों के दिलों को जीत रही है और उनके पास फिल्मों की एक जबरदस्त लिस्ट है, जिसमें "कंतारा: चैप्टर 1", "सलार: भाग 2 - शौर्यंगा पर्वम", और अन्य का नाम शामिल है।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
September 12, 2024 • 12:43 PM
स
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
होम्बले फिल्म्स ने की 'बघीरा' के रिलीज़ डेट की घोषणा!  31 अक्टूबर 2024 को होगी रिलीज़
“होम्बले फिल्म्स ने की 'बघीरा' के रिलीज़ डेट की घोषणा!  31 अक्टूबर 2024 को होगी रिलीज़”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
12 Sep 2024
https://hindi.bollyorbit.com/hombale-films-announces-the-release-date-of-bagheera-will-release-on-31st-october-2024
Copied
होम्बले फिल्म्स ने की 'बघीरा' के रिलीज़ डेट की घोषणा!  31 अक्टूबर 2024 को होगी रिलीज़
होम्बले फिल्म्स ने की 'बघीरा' के रिलीज़ डेट की घोषणा!  31 अक्टूबर 2024 को होगी रिलीज़
 
होम्बले फिल्म्स ने अपनी नेक्स्ट बड़ी फिल्म, बघीरा की घोषणा कर दी है, जो 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म अपनी जबरदस्त कहानी से लेकर एक्शन तक से दर्शकों को अपनी तरफ खींचने वाली है। कहना होगा की फिल्म दर्शकों को थ्रिल करने के लिए तैयार है। 
 
फिल्म की घोषणा से फिल्म लवर्स के बीच एक्साइटमेंट है, क्योंकि बघीरा न्याय की खोज पर केंद्रित एक दिलचस्प कहानी पेश करने का वादा करती नजर आ रही है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए, कैप्शन में लिखा है:
 
 “न्याय की तलाश शुरू! 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में सुनाई देगी #Bagheera की दहाड़।”
 
 
https://www.instagram.com/p/C_xv8yPPV9q/?igsh=eHpoM2RzZ3g5azNp
 
होम्बले फिल्म्स की "बघीरा" का डायरेक्शन डॉ. सूरी ने किया है और प्रशांत नील ने इसे लिखा है। उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और इस साल की फिल्मों में सबसे अलग नजर आएगी। फैंस और क्रिटिक्स हैलोवीन पर फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी दिलचस्प कहानी और जबरदस्त ड्रामा के साथ, "बघीरा" इस साल बिलकुल देखी जाने वाली फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है।
 
होम्बले फिल्म्स ने कई क्षेत्रों में बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं। उन्होंने कन्नड़ में "KGF" फ्रैंचाइज़ और "कंतारा", तेलुगु में "सलार: पार्ट 1 - सीज़फ़ायर" को प्रोड्यूस किया है, जिसके बाद अब उन्हें तमिल में "रघु थाथा" के साथ एक बड़ी सफलता मिली है।
 
होम्बले फिल्म्स अभी भी दर्शकों के दिलों को जीत रही है और उनके पास फिल्मों की एक जबरदस्त लिस्ट है, जिसमें "कंतारा: चैप्टर 1", "सलार: भाग 2 - शौर्यंगा पर्वम", और अन्य का नाम शामिल है।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter