काशिका कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म "आयुष्मती गीता मैट्रिक पास" का किया अपना लुक रिवील

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
April 21, 2023 • 1:09 PM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
काशिका कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म "आयुष्मती गीता मैट्रिक पास" का किया अपना लुक रिवील
“काशिका कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म "आयुष्मती गीता मैट्रिक पास" का किया अपना लुक रिवील”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
21 Apr 2023
https://hindi.bollyorbit.com/kashika-kapoor-reveals-her-look-from-her-debut-film-ayushmati-geeta-matric-pass
Copied
काशिका कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म
काशिका कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म
काशिका कपूर, जो बॉलीवुड उद्योग में सबसे कम उम्र की प्रतिभाओं में से एक हैं, ने हमेशा अपने शानदार लुक और अद्भुत अभिनय कौशल से दर्शकों को चकित किया है। काशिका अपनी पहली फिल्म आयुषमती गीता मैट्रिक पास की घोषणा के बाद से शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है, जो अभिनेता अनुज सैनी के साथ होगी, जिसे प्रदीप खैरवायर द्वारा निर्देशित किया गया है।


काशिका कपूर, जो अपनी आगामी फिल्म, "आयुष्मती गीता मैट्रिक पास" में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, अपने सभी प्रशंसकों को अपने बीटीएस शूट से एक तस्वीर साझा करके अपने लुक को रिवील किया | काशिका अपने फिल्म को लेके अपने सोशल मीडिया पर अपडेट देती रहती है। और अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना लुक रिवील कर अपने सभी फैंस के दिलो में एक अलग उत्साह जगह दिया है. फिल्म में काशिका एक बहुत ही साधारण पोशाक में आम सी लड़की के रूप में दिखाई दे रही है, तस्वीर में, हम अभिनेत्री को एक कुर्सी पर बैठे हुए देख सकते हैं, एक पूर्ण इंडियन लुक में, जहां वह सलवार सूट पहने हुए दिखाई दे रही है कम से कम मेकअप के साथ लहराते कर्ल में उसके बाल खुले रखे है। तस्वीरों की पृष्ठभूमि किसी कक्षा की लग रही है।

काशिका ने अपनी भूमिका और अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहती है, "मेरी फिल्म एजीएमपी जो मेरी डेब्यू फिल्म है उसके लिए में बहुत हु ज़्यादा भाग्यशाली हूं कि मुझे कहानी में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला, जहां पूरी कहानी मेरे और अपने सपनों को हासिल करने के लिए किए गए बलिदानों और संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है। मैं गर्व से कह सकती हूं कि मेरी फिल्म आपको प्रेरणा का स्वाद देगी और खुद पर विश्वास करने के लिए कुछ प्रोत्साहन भी देगी। मुझे यकीन है कि आयुषमती गीता मैट्रिक पास बॉलीवुड उद्योग में अगली ऐसी फिल्म होगी जो दर्शकों को विस्मित करेगी और महिला-केंद्रित फिल्म जो आपको कहानी और उस संघर्ष से प्रेरित करेगी जो एक लड़की अपने सपनों को पूरा करने के लिए कर सकती है। और यह बीटीएस तस्वीर इस बात का सबूत है कि लड़कियां चाहे कुछ भी कर लें ओर वे सब एक मुस्कान के साथ हर चीज पर संघर्ष कर सकती हैं। तो बस बस जल्द मिलते है थिएटर में ”

अभी तस्वीर देखे
https://www.instagram.com/p/CrOZjvPNGER/

काशिका सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, "आयुष्मती गीता मैट्रिक पास, बस इतना ही। सिनेमाघरों में मिलते हैं   " और हम काशिका कपूर की यह डेब्यू फिल्म को सिनेमा घर में जाके देखने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकते है और आयुष्मति गीता मेट्रिक पास पर अधिक रोमांचक अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।  

ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter