लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स ने फिल्म के सेकंड लीड अभिनव सिंह उर्फ गेमपापी को किया लॉन्च, शेयर किया वीडियो

  बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया जा रहा है,

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin
April 8, 2024 • 3:35 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स ने फिल्म के सेकंड लीड अभिनव सिंह उर्फ गेमपापी को किया लॉन्च, शेयर किया वीडियो
“लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स ने फिल्म के सेकंड लीड अभिनव सिंह उर्फ गेमपापी को किया लॉन्च, शेयर किया वीडियो”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
8 Apr 2024
https://hindi.bollyorbit.com/makers-of-love-sex-aur-dhokha-2-launched-the-films-second-lead-abhinav-singh-aka-gamepapi-shared-the-video
Copied
लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स ने फिल्म के सेकंड लीड अभिनव सिंह उर्फ गेमपापी को किया लॉन्च, शेयर किया वीडियो
लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स ने फिल्म के सेकंड लीड अभिनव सिंह उर्फ गेमपापी को किया लॉन्च, शेयर किया वीडियो
मच अवेटेड फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स द्वारा हाल ही में रिलीज किए गए टीजर से सभी को फिल्म की ग्रिपिंग और शॉकिंग स्टोरी की झलक देखने मिली। इस झलक में कई नए चेहरों को भी लॉन्च किया गया है, जिसमें एक नाम फिल्म के दूसरे लीड एक्टर अभिनव सिंह उर्फ गेमपापी से भी पर्दा उठाया गया है।
 
लव सेक्स और धोखा 2 इंटरनेट के दौर में प्यार की कहानी लाने वाला है और दिलचस्प बात तो यह है कि सारे नए चेहरे दिखायेगा।  फिल्म तीन अलग-अलग कहानियों में घुसेगी, और एक कहानी गेमर के बारे में होगी।  इस बात को ध्यान में रखते हुए, मेकर्स एक नए चेहरे को लॉन्च कर रहे हैं जो किरदार को पूरी तरह से जस्टिफाई करता है। अभिनव सिंह, गेमपापी का किरदार निभाएंगे।  मेकर्स ने दूसरे कैरेक्टर का बीटीएस रिलीज किया है जिसमें अभिनव अपने रोल के लिए तैयारी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने से लेकर यूट्यूबर के रूप में खुद को ढालने तक, अभिनव ने टीम के साथ मिलकर गहरी रीसर्च की है, ताकि वह एक गेमर्स के रूप में खुद को स्थापित कर सकें। बता दें कि अभिनव किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते, बल्कि उन्होंने इस फिल्म को ऑडिशंस के जरिए हासिल किया है।
 
 
मेकर्स के लिए अभिनव जैसे एक नए चेहरे को चुना, सच में मुश्किल था क्योंकि उन्हें एक ऐसा एक्टर चाहिए था जो टीनएजर जैसा दिखने में हो, लेकिन साथ ही साथ वह एक एडल्ट की तरह अपना प्रभाव भी छोड़े। किरदार की मांग के मुताबिक, मार्क्स को लंबी ऑडिशंस का सामना करना पड़ा और आखिर में उन्होंने अभिनव को इसके लिए चुना।
 
बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया जा रहा है, "लव सेक्स और धोखा 2", जो एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई है, उसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी द्वारा किया गया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Mamta Choudhary

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter