मिस राजस्थान 2022 के ऑडिशंन उदयपुर मे हुए संपन्न
मुस्कान कोठारी, परिधि शर्मा, खुशी भट्ट, रिमझिम, खुशबूइंटरव्यू राउंड के लिए 6 गर्ल्स हुई शॉर्ट लिस्ट उदयपुर। फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित व नीलकंठ इवेंट्स के सहयोग से आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े ब्यूटी प्रेजेंट मिस राजस्थान के ऑडिशन उदयपुर में संपन्न हुए। जीस में मुस्कान कोठारी, परिधि शर्मा, खुशी भट्ट, रिमझिम, खुशबू जयपुर में […]




मुस्कान कोठारी, परिधि शर्मा, खुशी भट्ट, रिमझिम, खुशबू
इंटरव्यू राउंड के लिए 6 गर्ल्स हुई शॉर्ट लिस्ट
उदयपुर। फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित व नीलकंठ इवेंट्स के सहयोग से आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े ब्यूटी प्रेजेंट मिस राजस्थान के ऑडिशन उदयपुर में संपन्न हुए। जीस में मुस्कान कोठारी, परिधि शर्मा, खुशी भट्ट, रिमझिम, खुशबू जयपुर में हो ने वाले इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित हुई। आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया की मिस राजस्थान का यह 24 वा संस्करण आयोजित होने जा रहा है जिसके ऑडिशंस उदयपुर में आयोजित हुए।
अब जयपुर में 12 जून को ग्रैंड ऑडिशन लिया जायेगा उसके बाद शॉर्ट लिस्ट हुई गर्ल्स को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार जयपुर के अलावा उदयपुर में भी मिस राजस्थान के ऑडिशंस का आयोजन किया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा गर्ल्स अपना भाग्य आजमा सके। उदयपुर डायरेक्टर संजीव बारोट ने बताया की उदयपुर संभाग से 6 गर्ल्स शॉर्ट लिस्ट हुई हैं।
































































