नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा ने किया वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों का दौरा

आज वाराणसी में फिल्म 'वनवास' के प्रमोशन के तहत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर और युवा अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने शिरकत की।

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
December 14, 2024 • 1:36 PM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा ने किया वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों का दौरा
“नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा ने किया वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों का दौरा”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
14 Dec 2024
https://hindi.bollyorbit.com/nana-patekar-and-utkarsh-sharma-visited-the-historical-ghats-of-varanasi
Copied
नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा ने किया वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों का दौरा
नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा ने किया वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों का दौरा
मुंबई : आज वाराणसी में फिल्म 'वनवास' के प्रमोशन के तहत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर और युवा अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने शिरकत की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, दोनों कलाकारों ने फिल्म के विषय, अपने किरदारों और शूटिंग से जुड़े दिलचस्प अनुभवों को साझा किया।
नाना पाटेकर ने फिल्म 'वनवास' के बारे में बात करते हुए कहा, "यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक अहम संदेश भी है। यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे। वहीं, उत्कर्ष शर्मा ने अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए कहा, इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरी कोशिश रही है कि मैं अपने किरदार के साथ न्याय कर सकूं।
मीडिया इंटरेक्शन के बाद दोनों कलाकारों ने वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों का दौरा किया और गंगा आरती में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शहर की सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव किया और स्थानीय प्रशंसकों के साथ बातचीत की।
फिल्म 'वनवास' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। प्रमोशन के दौरान नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा का वाराणसी दौरा न केवल फिल्म के प्रचार के लिए महत्वपूर्ण रहा, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी यह एक खास अवसर बना।
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter