प्राइम वीडियो ने अपकमिंग सीरीज पोचर के दमदार प्रमोशन के जरिए वाइल्फ लाइफ क्राइम जैसे गंभीर मुद्दे के खिलाइ उठाई आवाज

अदालती दस्तावेजों और सबूतो के मुताबिक पोचर एक ऐसी सीरीज है जिसका उद्देश्य वाइल्ड लाइफ क्राइम के मुद्दे को चर्चा में लाना है। ये सीरीज दर्शकों को जोड़ने और कहानी देखते समय इसके गहरे संदेश से खुद की खोज करना है।

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
February 22, 2024 • 3:14 PM
व
वेब सीरीज
NEWS CARD
Logo
प्राइम वीडियो ने अपकमिंग सीरीज पोचर के दमदार प्रमोशन के जरिए वाइल्फ लाइफ क्राइम जैसे गंभीर मुद्दे के खिलाइ उठाई आवाज
“प्राइम वीडियो ने अपकमिंग सीरीज पोचर के दमदार प्रमोशन के जरिए वाइल्फ लाइफ क्राइम जैसे गंभीर मुद्दे के खिलाइ उठाई आवाज”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
22 Feb 2024
https://hindi.bollyorbit.com/prime-video-raised-voice-against-the-serious-issue-of-wildlife-crime-through-powerful-promotion-of-the-upcoming-series-poacher
Copied
प्राइम वीडियो ने अपकमिंग सीरीज पोचर के दमदार प्रमोशन के जरिए वाइल्फ लाइफ क्राइम जैसे गंभीर मुद्दे के खिलाइ उठाई आवाज
प्राइम वीडियो ने अपकमिंग सीरीज पोचर के दमदार प्रमोशन के जरिए वाइल्फ लाइफ क्राइम जैसे गंभीर मुद्दे के खिलाइ उठाई आवाज
प्राइम वीडियो की अपकमिंग अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ पोचर इन दिनों सुर्खियां में है। इसने अपनी दमदार और आकर्षक कहानी के साथ लोगों में इसे देखने का उत्साह जगा दिया है।  सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है ये रोमांचक क्राइम थ्रिलर एमी पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर रिची मेहता की दिल दहला देने वाली पेशकश है। सीरीज में निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य अहम भूमिकाओं में हैं।
 
जबकि ये क्राइम सीरीज अपने स्टोरीलाइन के साथ ऑडियंस को जोड़ने का वादा करती है, ये एक रियल लाइफ केस पर आधारित है जो 2015 में केरला में हुआ था और हाथी दांत के अवैध शिकार के व्यापक पैमाने पर भी रोशनी डालती है। ऐसे में दिलचस्पी और जागरूकता को जगाने के लिए किए गए स्ट्रैटेजिक प्रयास के जरिए और बातें शुरू करने के लिए स्ट्रीमिंग सेवा ने देश भर के प्रमुख स्थानों पर लाइफ साइज्ड इंस्टॉलेशन बनाए हैं।
 
इस मुद्दे के पैमाने को उजागर करने के लिए मुंबई के प्रमुख लोकेशन्स पर कांच के बक्सों में बड़े आकार के नकली हाथी के दांतों से लेकर, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में एलीफेंट क्राइम सीन्स तक, यह सेवा वाइल्ड लाइफ क्राइम के मुद्दे के बारे में बातचीत करने में सफल रही है, ताकि दृढ़ता से यह बताया जा सके कि - "हत्या तो हत्या है" - चाहे वह इंसान की हो, या फिर जानवर की। एलीफेंट क्राइम सीन्स मुंबई के बैंडस्टैंड और पवई, दिल्ली के जनकपुरी और साकेत और बेंगलुरु के शांतिनिकेतन जैसे जगहों में स्थित हैं।
 
पोचर दर्शकों को एक ऐसे वैश्विक मुद्दे की झलक दिखाने का वादा करती है जिसे स्क्रीन पर व्यापक रूप से नहीं दिखाया गया है जो वाइल्ड लाइफ अपराध की दुनिया है। जबकि यह शो हाथी के अवैध शिकार पर जोर देता है, यह भारतीय इतिहास के सबसे बड़े हाथी दांत के शिकार के मामलों में से एक को उजागर करके जो एक क्राइम थ्रिलर के नजरिए और टोन के जरिए सामने आया है। अदालती दस्तावेजों और सबूतो के मुताबिक पोचर एक ऐसी सीरीज है जिसका उद्देश्य वाइल्ड लाइफ क्राइम के मुद्दे को चर्चा में लाना है। ये सीरीज दर्शकों को जोड़ने और कहानी देखते समय इसके गहरे संदेश से खुद की खोज करना है। अपनी अनूठी कहानी और मजबूत संदेश के साथ, यह शो दुनिया भर के दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ेगा।
 
यह शो भारतीय वन सेवा अधिकारियों, भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट के एनजीओ कार्यकर्ताओं, पुलिस कांस्टेबलों और अच्छे लोगों के असाधारण प्रयासों पर प्रकाश डालता है जिन्होंने भारतीय इतिहास में सबसे बड़े हाथीदांत शिकार गिरोह की जांच के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। आलिया भट्ट के इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस, सूटेबल पिक्चर्स और पुअर मैन्स प्रोडक्शंस के सहयोग से क्यूसी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, पोचर जो मुख्य रूप से मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में दिखाया जाएगा,  23 फरवरी से 240 देशों और क्षेत्रों में 35 से अधिक भारतीय और विदेशी भाषाओं में स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा।
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter