'WTF पीपल' के नए एपिसोड में रणबीर कपूर होंगे निखिल कामत के नए मेहमान, ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक से एक्सक्लूसिव बातचीत वाले इस एपिसोड में, पर्दे के पीछे की कहानियों और ईमानदार विचार के बारे में जानें। इसमें रणबीर अपनी पॉपुलैरिटी की जर्नी, सामने आई मुश्किलों और करियर के दौरान सीखे गए अहम बातों के बारे में बात करते नजर आने वाले हैं।

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
July 22, 2024 • 1:46 PM
स
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
'WTF पीपल' के नए एपिसोड में रणबीर कपूर होंगे निखिल कामत के नए मेहमान, ट्रेलर हुआ रिलीज
“'WTF पीपल' के नए एपिसोड में रणबीर कपूर होंगे निखिल कामत के नए मेहमान, ट्रेलर हुआ रिलीज”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
22 Jul 2024
https://hindi.bollyorbit.com/ranbir-kapoor-will-be-nikhil-kamats-new-guest-in-the-new-episode-of-wtf-people-trailer-released
Copied
'WTF पीपल' के नए एपिसोड में रणबीर कपूर होंगे निखिल कामत के नए मेहमान, ट्रेलर हुआ रिलीज
'WTF पीपल' के नए एपिसोड में रणबीर कपूर होंगे निखिल कामत के नए मेहमान, ट्रेलर हुआ रिलीज
 
निखिल कामत और रणबीर कपूर के साथ 'WTF पीपल' के एक जबरदस्त एपिसोड में बॉलीवुड और उसके आगे की दुनिया में गोता लगाने के लिए तैयार हो जाइए। इस एपिसोड में हम रणबीर कपूर को अपनी लेटेस्ट फिल्म एनिमल की सक्सेस के बाद, निखिल कामत संग खुलकर बातचीत करते हुए देख सकते हैं। इस दौरान एक्टर ने फेम को हैंडल करने, बॉलीवुड की बारीकियों पर ध्यान देने, और फिल्म इंडिस्ट्री में अपनी पर्सनल जर्नी के बारे में खुलकर बात की है।
 
नए एपिसोड का ट्रेलर आ चुका है और अगले हफ्ते रिलीज होने वाले पूरे एपिसोड को देखने के लिए सभी के बीच बेसब्री बढ़नी लाजमी है।
 
https://youtu.be/Zn1KR5MdjMk?si=lIRmB_4pLR81PfHg
 
बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक से एक्सक्लूसिव बातचीत वाले इस एपिसोड में, पर्दे के पीछे की कहानियों और ईमानदार विचार के बारे में जानें। इसमें रणबीर अपनी पॉपुलैरिटी की जर्नी, सामने आई मुश्किलों और करियर के दौरान सीखे गए अहम बातों के बारे में बात करते नजर आने वाले हैं। यह एपिसोड रणबीर कपूर के मन की गहराई में उतरने का वादा करता है, साथ ही लिस्नर्स को अपने कैरियर के टॉप पर पहुंच चुके एक एक्टर के जीवन की एक अनूठी झलक पेश करता है।
 
इस रोमांचक बातचीत को मिस न करें, क्योंकि यह खबरों से भी कहीं ज़्यादा गहरी है। अगले हफ़्ते 'WTF पीपल' के नए एपिसोड में रणबीर कपूर और निखिल कामथ को सुनें और जानें कि एंटरटेनमेंट इंडिस्ट्री को असल में क्या चलाता है।
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter