शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ‘देवा’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली के कॉलेज में करेंगे शिरकत!

‘देवा’ का टीज़र, ट्रेलर और गाने पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा चुके हैं। शाहिद कपूर की धमाकेदार एक्शन-कमबैक और पूजा हेगड़े के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री ने फिल्म को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने का दावेदार बना दिया है।

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
January 28, 2025 • 2:15 PM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ‘देवा’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली के कॉलेज में करेंगे शिरकत!
“शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ‘देवा’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली के कॉलेज में करेंगे शिरकत!”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
28 Jan 2025
https://hindi.bollyorbit.com/shahid-kapoor-and-pooja-hegde-will-attend-a-delhi-college-for-the-promotion-of-deva
Copied
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ‘देवा’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली के कॉलेज में करेंगे शिरकत!
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ‘देवा’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली के कॉलेज में करेंगे शिरकत!
 
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के शानदार पोस्टर, टीज़र और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे चार्टबस्टर गाने "भसड़ मचा" और "मर्जी चा मालिक" ने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
 
फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर ने ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होते ही दर्शकों को रोमांचित कर दिया। और अब सूत्रों ने खुलासा किया है कि फिल्म की रिलीज़ से पहले इसके प्रमोशन को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए मेकर्स दिल्ली में प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे हैं।
 
सूत्र ने बताया, “टीम ‘देवा’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली-एनसीआर के एक कॉलेज का दौरा करेगी। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े छात्रों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वे फिल्म के गाने ‘भसड़ मचा’ और ‘मर्जी चा मालिक’ पर छात्रों के साथ थिरकते नजर आएंगे।”
 
प्रशंसकों में इस प्रमोशनल इवेंट को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। दर्शकों से जुड़ने और फिल्म के प्रति रोमांच बनाए रखने के लिए मेकर्स का यह अनोखा तरीका फिल्म को और भी खास बना रहा है।
 
‘देवा’ का टीज़र, ट्रेलर और गाने पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा चुके हैं। शाहिद कपूर की धमाकेदार एक्शन-कमबैक और पूजा हेगड़े के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री ने फिल्म को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने का दावेदार बना दिया है।
 
मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रोशन एंड्रूज के निर्देशन में बनी और जी स्टूडियोज एवं रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter