मीडिया से मुखातिब हुई 'हम तुम्हें चाहते हैं' की स्टारकास्ट

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin
October 5, 2023 • 6:36 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
मीडिया से मुखातिब हुई 'हम तुम्हें चाहते हैं' की स्टारकास्ट
“मीडिया से मुखातिब हुई 'हम तुम्हें चाहते हैं' की स्टारकास्ट”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
5 Oct 2023
https://hindi.bollyorbit.com/starcast-of-hum-tumhe-chahte-hain-addressed-the-media
Copied
मीडिया से मुखातिब हुई 'हम तुम्हें चाहते हैं' की स्टारकास्ट
मीडिया से मुखातिब हुई 'हम तुम्हें चाहते हैं' की स्टारकास्ट

चंडीगढ़ : देशभर में जल्द रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म 'हम तुम्हें चाहते हैं' को लेकर लोगों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है. फ़िल्म की रिलीज़ से पहले SRG फ़िल्म्स इंटरनैशनल ने स्टारकास्ट के साथ एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया था, जहां पर सितारों ने मीडिया से फ़िल्म को लेकर तमाम बातें साझा कीं.

उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म का निर्माण गोविंद बंसल और रीमा लहिड़ी ने साझा तौर पर किया है जबकि इस फ़िल्म के निर्देशन की कमान राजन लायलपुरी ने संभाली है. यह फ़िल्म 13 अक्तूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.

ग़ौरतलब है कि 'हम तुम्हें चाहते हैं' की कहानी को एक बेहद अलहदा अंदाज़ में पेश किया गया है और फ़िल्म के सभी कलाकारों ने अपने उम्दा अभिनय से फ़िल्म को और भी देखने लायक बना दिया है. जिस अंदाज़ में फ़िल्म को शूट किया गया है, वो भी दर्शकों को हैरत में डाल देगा.

इस फ़िल्म के ज़रिए जनमेजाया सिंह बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. उनके अलावा इस फ़िल्म में रितुपर्ण सेनगुप्ता, गोविंद नामदेव, अनूप जलोटा, राजपाल यादव, ज़ाकिर हुसैन, अनुस्मृति सरकार, अरुण बक्शी, सुरेंद्र पाल, टीना घई, अनिल नागरथ, कौशल शाह, संगीता सिंह और हितेश सम्पाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. मेकर्स का मानना है कि इतने उम्दा कलाकारों के साथ बनाई गई यह फ़िल्न यकीनन दर्शकों को बेहद पसंद आएगी.

Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter