तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया

'अचाचो' फैंस को फिल्म की एक झलक भी देता है और यह भी बताता है कि वे इस हॉरर-कॉमेडी मनोरंजक फिल्म से क्या उम्मीद कर सकते हैं। जल्द ही एक चार्टबस्टर बनने जा रहा 'अचाचो' हिपहॉप तमिझा द्वारा रचित है,

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
April 16, 2024 • 12:37 PM
म
म्यूजिक
NEWS CARD
Logo
तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया
“तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
16 Apr 2024
https://hindi.bollyorbit.com/tamannaah-bhatia-and-raashi-khanna-raise-the-temperature-in-aachacho-song-from-aranmanai-4
Copied
तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया
तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया
मुंबई  : पैन इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया और वर्सेटाइल पावरहाउस एक्ट्रेस राशि खन्ना की आगामी फिल्म 'अरनमलाई 4' के मेकर्स ने हाल ही में 'अचाचो', एक प्रमोशनल वीडियो सॉन्ग रिलीज़ किया है। एक्ट्रेसेस को इस फुट टैपिंग, अपबीट नंबर पर कुछ सेंसुअल मूव्स करते हुए देखा जा सकता है।
 
तमन्ना, जिन्होंने 'जेलर' के 'कावाला' गाने से दर्शकों का दिल जीता है, ने अपने ओम्फ फैक्टर के साथ 'अचाचो' को अपने शानदार डांस स्टेप्स से एक लवेल ऊंचा उठाया है और इस एनरजेटिक ट्रैक में अपनी हॉटनेस का तड़का लगाया है। दूसरी ओर, राशी इस गाने में अपने सिग्नेचर ग्रेसफुल मूव्स जोड़ती हैं और ग्लैमर का तड़का लगाती है। 'अचाचो' फैंस को फिल्म की एक झलक भी देता है और यह भी बताता है कि वे इस हॉरर-कॉमेडी मनोरंजक फिल्म से क्या उम्मीद कर सकते हैं। जल्द ही एक चार्टबस्टर बनने जा रहा 'अचाचो' हिपहॉप तमिझा द्वारा रचित है, जिसमें प्रतिभाशाली खरेस्मा रविचंद्रन ने अपनी आवाज दी है। गाने को विग्नेश श्रीकांत ने लिखा है और कोरियोग्राफ बृंदा मास्टर ने किया है।
 
तमन्ना और राशि के अलावा, 'अरनमनई 4' में सुंदर सी, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और कोवई सरला प्रमुख भूमिकाओं में हैं। करियर के मोर्चे पर, तमन्ना के पास निखिल आडवाणी की 'वेदा' और हिंदी में नीरज पांडे की आगामी फिल्म और तेलुगु में 'ओडेला 2' है। जबकि राशि, जिन्होंने हाल ही में 'योद्धा' में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता, हिंदी में 'द साबरमती रिपोर्ट' और 'टीएमई' में विक्रांत मैसी के साथ दिखाई देंगी। जबकि, उनके पास पाइपलाइन में तेलुगु फिल्म 'तेलुसु कड़ा' भी शामिल है।
 
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter