देशभर से दर्शकों का प्यार पा रहा शो, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, बेधड़क पुष्पा और उसका प्यारा परिवार भोपाल पहुंचा

भोपाल: मुश्किलों में भी डटकर खड़े रहने और हर परेशानी का मुस्कुराहट के साथ सामना करने वाली, पुष्पा एक जिंदादिल, सरल और मेहनतकश, सिंगल मदर है। सिर्फ उसका परिवार ही नहीं, उसके पड़ोसी भी उसकी जान हैं। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ को समीक्षकों की सराहना और दर्शकों का ऐसा प्यार मिला कि इस शो को देखने वाली […]

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
August 4, 2022 • 1:31 AM
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
देशभर से दर्शकों का प्यार पा रहा शो, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, बेधड़क पुष्पा और उसका प्यारा परिवार भोपाल पहुंचा
“देशभर से दर्शकों का प्यार पा रहा शो, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, बेधड़क पुष्पा और उसका प्यारा परिवार भोपाल पहुंचा”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
4 Aug 2022
https://hindi.bollyorbit.com/the-show-pushpa-impossible-fearless-pushpa-and-her-lovely-family-reached-bhopal-getting-the-love-of-the-audience-from-all-over-the-country
Copied
देशभर से दर्शकों का प्यार पा रहा शो, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, बेधड़क पुष्पा और उसका प्यारा परिवार भोपाल पहुंचा
देशभर से दर्शकों का प्यार पा रहा शो, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, बेधड़क पुष्पा और उसका प्यारा परिवार भोपाल पहुंचा

भोपाल: मुश्किलों में भी डटकर खड़े रहने और हर परेशानी का मुस्कुराहट के साथ सामना करने वाली, पुष्पा एक जिंदादिल, सरल और मेहनतकश, सिंगल मदर है। सिर्फ उसका परिवार ही नहीं, उसके पड़ोसी भी उसकी जान हैं। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ को समीक्षकों की सराहना और दर्शकों का ऐसा प्यार मिला कि इस शो को देखने वाली महिलाओं के लिये यह शो, अपनी सकारात्मकता, अटूट धैर्य और दृढ़ता के साथ एक प्रेरणा बन गया है। एक ऐसी कहानी के साथ जोकि प्रेरक और हौसला बढ़ाने वाली है, इस शो में किस्मत की मारी एक महिला के अपने मंजिल तक पहुंचने वाली चैम्पियन की कहानी दिखाई गई है। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार, रात 9.30 बजे होता है।

चाहे, अपने परिवार और स्कूल बोर्ड को स्कूल में दाखिले के लिये मनाना हो, या अपने मकानमालिक के गुस्से का सामना करना हो या फिर कई ऐसी ही मुश्किलें, जिसका सामना पुष्पा को हर रोज अपने जीवन में करने को मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में अपने कभी ना भूलने वाले वन-लाइनर्स, अपने आन्त्रप्रेन्योर स्वभाव और जिंदगी की चुनौतियों के आगे हार ना मानने वाले जज्बे की वजह से पुष्पा को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। आज, पुष्पा अश्विन (नवीन पंडित), दीप्ति (गरिमा परिहार) और क्रिएटर जेडी मजीठिया के साथ, दर्शकों के बेशुमार प्यार का शुक्रिया अदा करने के लिए खूबसूरत शहर भोपाल पहुंची है।

करुणा पाण्डे कहती हैं, “पुष्पा का किरदार किसी तूफानी टास्क से कम नहीं रहा है और हर कदम पर उसने ना केवल दोहरी मेहनत की है, बल्कि वह सामाजिक दबावों और तानों से भी उबरी है। इस किरदार को निभाना मेरे लिये काफी सीखने वाला अनुभव रहा है, क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि महिलाएं, जिन चुनौतियों का सामना करती हैं, वह पुरुषों की तुलना में कहीं ज्यादा कठिन होता है। मुझे ऐसा लगता है कि इस शो और किरदारों की सच्चाई और वास्तविकता ने हर जगह से दर्शकों का ज्यादा से ज्यादा प्यार पाने में मदद की है। हम अपने फैन्स को शुक्रिया कहने और उन्हें वैसा ही प्यार देने के लिये भोपाल आए हैं। वे लगातार इस शो को देख रहे हैं और अपना प्यार दे रहे हैं।”

ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter