लोनावला की बेहतरीन लोकेशन में शूट होगा सनराइज आर्ट्स प्रस्तुत 'तू ने ये क्या किया' का वीडियो

म्युज़िक वीडियो के इस सुनहरे दौर में अब जल्द ही सनराइज आर्ट्स लेकर आ रहा है एक बेहद प्यारा अल्बम, जिसका नाम है "तू ने ये क्या किया?"। इस एल्बम के निर्माता सूरज एम कांबले और निर्देशक एस. प्यारेलाल हैं।

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
July 20, 2024 • 2:23 PM
म
म्यूजिक
NEWS CARD
Logo
लोनावला की बेहतरीन लोकेशन में शूट होगा सनराइज आर्ट्स प्रस्तुत 'तू ने ये क्या किया' का वीडियो
“लोनावला की बेहतरीन लोकेशन में शूट होगा सनराइज आर्ट्स प्रस्तुत 'तू ने ये क्या किया' का वीडियो”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
20 Jul 2024
https://hindi.bollyorbit.com/the-video-of-tu-ne-ye-kya-kiya-presented-by-sunrise-arts-will-be-shot-in-the-best-locations-of-lonavala
Copied
लोनावला की बेहतरीन लोकेशन में शूट होगा सनराइज आर्ट्स प्रस्तुत 'तू ने ये क्या किया' का वीडियो
लोनावला की बेहतरीन लोकेशन में शूट होगा सनराइज आर्ट्स प्रस्तुत 'तू ने ये क्या किया' का वीडियो
अल्बम "तूने ये क्या किया" का गीत कुमार सपन की आवाज़ में रिकॉर्ड 
मुंबई : म्युज़िक वीडियो के इस सुनहरे दौर में अब जल्द ही सनराइज आर्ट्स लेकर आ रहा है एक बेहद प्यारा अल्बम, जिसका नाम है "तू ने ये क्या किया?"। इस एल्बम के निर्माता सूरज एम कांबले और निर्देशक एस. प्यारेलाल हैं। इस गाने के म्युज़िक कम्पोज़र और सिंगर कुमार सपन हैं जिनकी आवाज में यह संदेशपरक गीत रिकॉर्ड कर लिया गया है। 
इस गीत के कोरियोग्राफर राहुल काम्बले, गीतकार किशोर चंचल हैं। अल्बम के प्रोडक्शन डिज़ाइनर अन्ना हंडूरे हैं। म्युज़िक वीडियो के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी देवेश सिंह वर्मा हैं। 
इस एल्बम का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। सनराइज आर्ट्स की पहली पेशकश "तू ने ये क्या किया" का वीडियो जल्द ही लोनावला की बेहतरीन लोकेशन में शूट किया जाएगा। 
कई फिल्मों और अल्बम के सफल निर्देशक इस वीडियो के डायरेक्टर एस प्यारेलाल ने बताया कि इस एल्बम में एक बहुत महत्वपूर्ण सोशल मैसेज है। यह वीडियो दरअसल पिता पुत्र के बीच रिश्ते की कहानी बयान करेगा। यह काफी इमोशनल सॉन्ग होगा जिसकी स्टोरी बोर्ड तय्यार की जा रही है। दर्शकों को यह गाना काफी पसन्द आएगा क्योंकि एक गीत में एक फ़िल्म की कहानी जैसा एहसास होगा। सनराइज़ आर्ट्स एक ऐसी कंपनी है जो सामाजिक मुद्दों को अपने प्रोजेक्ट्स में उठाएंगे। कुमार सपन ने इस गाने को बखूबी कम्पोज़ किया है और बड़ी शिद्दत से गाया है। उम्मीद है कि यह गीत दर्शकों के दिलों को छू लेगा।
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter