एण्डटीवी प्रस्तुत करता है ‘दूसरी माँ‘ – एक माँ की ममता पर आधारित दिल छू लेने वाली कहानी
जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और इम्तियाज पंजाबी द्वारा सह-निर्मित, इस शो के साथ यशोदा के रूप में नेहा जोशी और कृष्णा के रूप में आयुध भानुशाली की मां और बेटे की एक मशहूर ऑन-स्क्रीन जोड़ी दूसरे चर्चित कलाकारों के साथ वापसी करेगी। इस शो का प्रीमियर 20 सितंबर 2022 को रात 8:00 बजे होगा और […]




जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और इम्तियाज पंजाबी द्वारा सह-निर्मित, इस शो के साथ यशोदा के रूप में नेहा जोशी और कृष्णा के रूप में आयुध भानुशाली की मां और बेटे की एक मशहूर ऑन-स्क्रीन जोड़ी दूसरे चर्चित कलाकारों के साथ वापसी करेगी। इस शो का प्रीमियर 20 सितंबर 2022 को रात 8:00 बजे होगा और इसका प्रसारण एण्डटीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार किया जायेगा
राष्ट्रीय : ऐसा माना जाता है कि एक माँ और बच्चे का रिश्ता शाश्वत, निःस्वार्थ और मजबूत होता है। हालांकि, एक माँ के प्यार और त्याग की कोई सीमा नहीं होती है, लेकिन यदि वह संतान आपके पति की नाजायज औलाद हो, तो यह एक जटिल मुद्दा बन सकता है। एण्डटीवी अपने नये फैमिली ड्रामा ‘दूसरी माँ‘ को प्रस्तुत करने के लिये पूरी तरह से तैयार है। इस शो का निर्माण जी स्टूडियोज और इसका सह-निर्माण इम्तियाज पंजाबी द्वारा किया जायेगा। इस शो से मां और बेटे की मशहूर ऑन-स्क्रीन जोड़ी की वापसी होगी। नेहा जोशी इस शो में यशोदा की भूमिका निभायेंगी और आयुध भानुशाली उनके बेटे कृष्णा के रूप में नजर आयेंगे। वहीं कई और चर्चित सितारे भी प्रमुख किरदारों को अदा करते दिखाई देंगे। इस शो का प्रीमियर 20 सितंबर 2022 को रात 8 बजे एण्डटीवी पर किया जायेगा और इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार होगा।
‘दूसरी माँ‘ उत्तर प्रदेश में अपने पति, दो बेटियों और ससुराल वालों के साथ रह रही एक महिला की कहानी है। उसकी खुशहाल और सूकून से भरी जिंदगी में उस समय एक भूचाल आ जाता है, जब वह और उसका पति अनजाने में अपने (पति के) नाजायज बेटे को गोद ले लेते हैं। इस शो में लीड किरदार यशोदा के सफर, जिसका सामना अपने पति के अतीत से हुआ है और अपने सौतेले बेटे के साथ उसके विवादित व मजबूत रिश्ते को दिखाया गया है।
इस शो के बारे में बात करते हुये, विष्णु शंकर, बिजनेस हेड, एण्डटीवी ने कहा, ‘‘एण्डटीवी ऐसी मानवीय कहानियों को बयां करने के लिये प्रतिबद्ध है, जो हमारे दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ जाती हैं और इसी वजह से हम आपके लिये ‘दूसरी माँ‘ लेकर आये हैं। माँयें निःस्वार्थ प्रेम और बलिदान का प्रतीक होती हैं और उनके बीच का बंधन निर्विवाद है। लेकिन जब जिंदगी चीजों को उलट-पुलट देती है, तो क्या होता है? हमारा शो ‘दूसरी माँ‘ अपने आत्म-सम्मान और मातृत्व की भावनाओं के बीच यशोदा के संघर्ष की कहानी है, क्योंकि वह अपने पति की नाजायज संतान को अपनाने की पूरी कोशिश कर रही है, जोकि एक छोटा सा बच्चा है। यह परिवार, प्यार, विश्वासघात और कर्तव्य की एक इमोशनल कहानी है। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह नया फैमिली ड्रामा और नेहा जोशी एवं आयुध भानुशाली के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री पसंद आयेगी।‘‘




































































