उर्मिला मातोंडकर की ऑन-स्क्रीन बेटी सेजल गुप्ता ने पहना मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया का ताज

तेरह साल की सेजल गुप्ता ने ‘क्या हाल मिस्टर पंचाल’ नाम का टेलीविज़न शो, पेशावर वेब सीरीज़ में काम किया है | और फिल्म मिशन मंगल में छोटी कीर्ति कुल्हारी का किरदार निभाया था । अब उन्हें मिस टीन दिवा पेजेंट में मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया का ताज पहनाया गया है। सेजल, जो अपने काम […]

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
April 20, 2023 • 4:38 PM
फ
फैशन
NEWS CARD
Logo
उर्मिला मातोंडकर की ऑन-स्क्रीन बेटी सेजल गुप्ता ने पहना मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया का ताज
“उर्मिला मातोंडकर की ऑन-स्क्रीन बेटी सेजल गुप्ता ने पहना मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया का ताज”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
20 Apr 2023
https://hindi.bollyorbit.com/urmila-matondkars-on-screen-daughter-sejal-gupta-crowned-miss-teen-international-india
Copied
उर्मिला मातोंडकर की ऑन-स्क्रीन बेटी सेजल गुप्ता ने पहना मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया का ताज
उर्मिला मातोंडकर की ऑन-स्क्रीन बेटी सेजल गुप्ता ने पहना मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया का ताज

तेरह साल की सेजल गुप्ता ने ‘क्या हाल मिस्टर पंचाल’ नाम का टेलीविज़न शो, पेशावर वेब सीरीज़ में काम किया है | और फिल्म मिशन मंगल में छोटी कीर्ति कुल्हारी का किरदार निभाया था । अब उन्हें मिस टीन दिवा पेजेंट में मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया का ताज पहनाया गया है।

सेजल, जो अपने काम से संबंधित कमिटमेंट की वजह से मुंबई और चंडीगढ़ के बीच ट्रावेल करती रहती है, वह अभी सातवें आसमान पर है और इस तरह का खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय किशोरी होने का दावा करती है। जीतने के बारे में बात करते हुए, सेजल कहती है , “सबसे कम उम्र की सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता होने के नाते, मैं वास्तव में बहुत खुश, उत्साहित महसूस कर रही हूं। इस प्रतियोगिता ने मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास से भरी लड़की के रूप में समाज के सामने उभरकर आने में मदद की और मुझे यह भी विश्वास दिलाया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।”

सेजल को अभी शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के के लिए 9वीं कक्षा में पदोन्नत किया गया है, लेकिन इस स्कूल गर्ल को अभी बहुत सारे लक्ष्य हासिल करने हैं। अपने लक्ष्यों और बकेट लिस्ट के बारे में साझा करते हुए उन्होंने कहा, “मैं एक वैश्विक आइकन और दूसरों के लिए एक रोल मॉडल बनना चाहती हूं, विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए रूढ़िवादिता को तोड़ना चाहती हूं, मैं चाहती हूं कि दुनिया यह विश्वास करे कि इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है और उम्र बस एक संख्या मात्र है। मैं चाहती हूं कि हर कोई यह समझे कि बच्चों के मामले में भी मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। मुझे पता है कि शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन माता-पिता से भी अनुरोध करूंगी कि अपने बच्चे के सपनो को समजे और उन्हें पूरा करने दें और कृपया उनका समर्थन करें।”

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed
favorite Follow us for the latest updates:
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter