अपनी फिल्म लावास्ते के लिए जयपुर आए अभिनेता ओमकार कपूर

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin
May 26, 2023 • 3:32 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
अपनी फिल्म लावास्ते के लिए जयपुर आए अभिनेता ओमकार कपूर
“अपनी फिल्म लावास्ते के लिए जयपुर आए अभिनेता ओमकार कपूर”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
26 May 2023
https://hindi.bollyorbit.com/actor-omkar-kapoor-came-to-jaipur-for-his-film-lavaste
Copied
अपनी फिल्म लावास्ते के लिए जयपुर आए अभिनेता ओमकार कपूर
अपनी फिल्म लावास्ते के लिए जयपुर आए अभिनेता ओमकार कपूर

फिल्म प्यार का पंचनामा से सुर्खियों में आए एक्टर ओमकार कपूर ने कहा कि मौजूदा बॉलीवुड दौर कंटेंट बेस्ड हो गया है। दर्शकों का पसंद भी वक्त के साथ बदल रही है। बेशक नजर बदल रही है तो नजरिया तो बदलेगा ही। एक्टर ओमकार कपूर ने यह बात यहां सीज्जलिन सीजर्स पर एडिव प्रोडक्शंस की बॉलीवुड मूवी ला वास्ते के एक प्रमोशनल इवेंट में मीडिया से मुखातिब होकर कही। 

अभिनेता ओमकार कपूर ने बताया कि इस फिल्म का ताना-बाना ऐसे लावारिस लाशों के इर्द-गिर्द बुना गया है जिनके वारिस जिन्दा हैं पर, वे अपने खून के रिश्तों को अनदेखा कर रहे हैं। यह वास्तव में एक सामाजिक त्रासदी है। यह फिल्म ऐसे लोगों को अपनी मिट्टी, संस्कृति की तरफ लौटने को मजबूर करेगी, जो अपनी तरक्की को विदेश बस गए हैं और पैरेंट्स को भूल गए हैं। इस फिल्म का कथानक वाकई बेहद संजीदा है। इससे भी संजीदा यह है कि अंत्येष्टि को लेकर अपनों का इंतजार  करती लाश को अंत तक अपनों के आने आस बरकरार रहती है।

मेरी तमन्ना हुई पूरी :- 
छोटा बच्चा जानकर मुझको ना समझा ना रे...गीत से छोटेपन में सुर्खियों बंटोर चुके एक्टर ओमकार ने कहा कि मेरी दिली ख्वाहिश थी कि ला वास्ते सरीखी मूवी करुं मेरी तमन्ना पूरी हुई।

फिल्म में को-एक्ट्रेस नहीं पर मनोरंजक मसाला है भरपूर :- 
 ओमकार ने बताया उन्होंने इस फिल्म में बीटेक स्नातक सत्यांंश का किरदार निभाया है जो ऐसे लाशों की अंतिम संस्कार करता है जो उसके अपने नहीं है। इस संवेदनशील फिल्म में एक्ट्रेस नहीं है। इसके बाद भी मनोरंजन का पूरा मसाला पिराने का प्रयास किया गया है। इससे पहले सीज्जलिन सीजर्स के सीईओ वनीश चुघ और डायरेक्टर दीपाली चुघ ने फिल्म टीम का फ्लोरल वेलकम किया।

Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter