अभिनेत्री डेलबर आर्या  करेगी अपना OTT डेब्यू नागेन्द्र चौधरी की आगामी वेब सीरीज से, हुए सेट से तस्वीरें वायरल

डेलबर को हाल ही में एक बड़े बॉलीवुड ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया है, जो उनके करियर का एक नया और रोमांचक चरण है। इंटरनेट पर डेलबर आर्या और श्रीकांत वर्मा के साथ की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
November 4, 2024 • 3:13 PM
स
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
अभिनेत्री डेलबर आर्या  करेगी अपना OTT डेब्यू नागेन्द्र चौधरी की आगामी वेब सीरीज से, हुए सेट से तस्वीरें वायरल
“अभिनेत्री डेलबर आर्या  करेगी अपना OTT डेब्यू नागेन्द्र चौधरी की आगामी वेब सीरीज से, हुए सेट से तस्वीरें वायरल”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
4 Nov 2024
https://hindi.bollyorbit.com/actress-delbar-arya-will-make-her-ott-debut-with-nagendra-choudharys-upcoming-web-series-photos-from-the-sets-go-viral
Copied
अभिनेत्री डेलबर आर्या  करेगी अपना OTT डेब्यू नागेन्द्र चौधरी की आगामी वेब सीरीज से, हुए सेट से तस्वीरें वायरल
अभिनेत्री डेलबर आर्या  करेगी अपना OTT डेब्यू नागेन्द्र चौधरी की आगामी वेब सीरीज से, हुए सेट से तस्वीरें वायरल
 
पंजाबी फिल्मों और कई बॉलीवुड म्यूजिक वीडियो में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री डेलबर आर्या अब ओटीटी की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं। डेलबर को हाल ही में एक बड़े बॉलीवुड ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया है, जो उनके करियर का एक नया और रोमांचक चरण है। इंटरनेट पर डेलबर आर्या और श्रीकांत वर्मा के साथ की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। श्रीकांत वर्मा ‘मिर्जापुर’, ‘दसवी’, ‘दम लगा के हईशा’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिससे इस नई सीरीज के लिए लोगों का उत्साह बढ़ रहा है।
 
इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और प्रोजेक्ट के लिए उनका उत्साह साफ दिखाई दे रहा है, जिससे फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं। हालांकि, सीरीज़ का नाम और कहानी फिलहाल गुप्त रखी गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ये एक रोमांचक वेब सीरीज होगी। इस सीरीज का निर्देशन नागेन्द्र चौधरी कर रहे हैं। खबर ये भी है कि डेलबर आर्या के साथ-साथ इस सीरीज में 90 के दशक के एक दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता भी नजर आएंगे जिसका नाम जल्द ही ररिवील किया जायेगा । दिलबर की इन तस्वीरों से उनके प्रशंसकों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
 
फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया है कि, "सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें डेलबर आर्या मुख्य भूमिका में होंगी और उनके साथ एक 90 के दशक के दिग्गज अभिनेता भी नजर आएंगे, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होगी। इसके अलावा, इस सीरीज में श्रीकांत वर्मा भी अहम भूमिका निभाएंगे और निर्देशन नागेंद्र चौधरी करेंगे। यह एक कॉमेडी थ्रिलर होगी। हालांकि, प्रोडक्शन टीम इस जानकारी को गोपनीय रख रही है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।"
 
डेलबर आर्या ने अपनी आगामी सीरीज़ पर कहा, "मैं इस सीरीज के लिए बहुत उत्साहित हूँ और दर्शकों को ये दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि हमने इसमें क्या तैयार किया है। इस मौके के लिए मैं बहुत आभारी हूँ और फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन मुझे यकीन है कि यह प्रोजेक्ट बहुत बड़ा होने वाला है।"
 
डेलबर आर्या ने दिवाली और नए साल का त्योहार भी इस प्रोजेक्ट की शूटिंग करते हुए सेट पर बिताया, जिससे उनके काम के प्रति उनकी समर्पण साफ दिखाई देता है। हम आशा करते हैं कि जल्द ही इस सीरीज की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter